विज्ञापन

किशोर कुमार का 49 साल पुराना गाना, मूड बनाने के लिए स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंच गए थे किशोर दा

हम किशोर कुमार के जिस गाने की बात कर रहे हैं वह सुपरस्टार राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था. खास बात ये है कि ये गाना आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है. इसकी रिकॉर्डिंग का किस्सा मजेदार था.

किशोर कुमार का 49 साल पुराना गाना, मूड बनाने के लिए स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंच गए थे किशोर दा
किशोर कुमार अपने अतंरगी अंदाज के लिए जाने जाते थे, गाना गाने वो साइकिल लेकर पहुंच गए थे
Social Media
नई दिल्ली:

किशोर कुमार अपनी अलग तरह की सिंगिंग स्टाइल के लिए जाने जाते थे. उन्होंने रोमांटिक से लेकर फनी तक हर तरह के गाने गाए और पब्लिक का दिल जीता. किशोर सिंगिंग में -तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट के लिए भी जाने जाते थे. गाने का मूड सेट करने के लिए वह खुद भी पूरी तरह उसमें घुस जाया करते थे. एक्टर तो वे शानदार थे ही ऐसे में रोल प्ले करते हुए गाने को गाना भी उनका एक हटके अंदाज था. आज हम जिस गाने की चर्चा कर रहे हैं उसकी रिकॉर्डिंग के दौरान वह साइकिल लेकर स्टूडियो पहुंच गए थे.

किस गाने की शूटिंग के दौरान साइकिल लेकर स्टूडियो पहुंचे थे किशोर?

हम बात कर रहे हैं 1977 में आई राजेश खन्ना की फिल्म 'पलकों की छांव में' की. इस फिल्म का गाना 'डाकिया डाक लाया' काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने में एक्टर पूरे गाने में साइकिल चलाते हुए चिट्ठियां बांटते नजर आ रहे हैं. कहीं किसी का हालचाल ले लेते हैं तो कहीं किसी की चिट्ठी लिखने बैठ जाते हैं. गाने के इस मूड को कैप्चर करने के लिए किशोर कुमार ने एक अलग तरीका निकाला जिसे देख सभी हैरान रह गए. 

साइकिल क्यों लेकर गए थे किशोर कुमार?

किशोर कुमार के साथ जब तय हुआ कि भई इस दिन गाना रिकॉर्ड किया जाना है तो सिंगर स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंच गए. उन्हें साइकिल के साथ देख वहां मौजूद दूसरे लोग सोच में पड़ गए. जब उनसे पूछा गया कि आखिर वे साइकिल क्या सोचकर लाए हैं तो उन्होंने कहा गाना डाकिया पर फिल्माया गया है. इस गाने में रियल फील लाने के लिए वह इसी मूड में इसे गाना चाहते हैं और साथ ही बीच बीच में घंटी का भी इस्तेमाल करेंगे. ये किस्सा जानने के बाद जब आप ये गाना सुनेंगे तो वो साइकिल की घंटी की आवाज जरूर नोटिस कर पाएंगे.

किशोर कुमार ने कितने गाने गए थे?

लेजेंड्री सिंगर किशोर कुमार ने अपने पूरे करियर में 2700 से ज्यादा गाने गए. उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी और गुजराती समेत तमाम भाषाओं में सिंगल और डुएट गाने गाए. किशोर ने पहला गाना साल 1948 में आई फिल्म जिद्दी के लिए गाया था. ये गाना था 'मरने की दुआएं क्यों मांगूं'. किशोर ने केवल सिंगिंग ही नहीं एक्टिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया. चलती का नाम गाड़ी, पड़ोसन, झुमरू, हाफ टिकट उनकी कुछ यादगार फिल्मों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: जब सुशांत सिंह राजपूत की वजह से चढ़ गया था एमएस धोनी का पारा, एक्टर की इस हरकत से आपा खो बैठे थे 'कैप्टन कूल'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Rajesh Khanna, Kishore Kumar Songs, Kishore Kumar Songs For Rajesh Khanna, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com