विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2021

कियारा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, कैमरा देखते ही दिया खूबसूरत सा एक्सप्रेशन... देखें Video

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने हाल ही में अपना एक फोटोशूट वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है.

कियारा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, कैमरा देखते ही दिया खूबसूरत सा एक्सप्रेशन... देखें Video
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने ब्लैक ड्रेस में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. वह अकसर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने हाल ही में अपना एक फोटोशूट वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटोशूट के दौरान कियारा (Kiara Advani) जिस तरीके से कैमरा की तरफ एक्सप्रेशन दे रही है वह फैन्स को काफी ज्यादा अंच्छा लग रहा है.

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की इस फोटो को फैंस भी जमकर पसंद कर रहे हैं, साथ ही उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. खास बात तो यह है कि कियारा के इस फोटोशूट वीडियो पर अब तक 21 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो में कियारा आडवाणी का स्टाइल और पोज वाकई में कमाल का लग रहा है.

आपको बता दें कि कियारा (Kiara Advani) की अगली फिल्म शेरशाह है जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) दिखाई देंगे. कियारा ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था जिसमें फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी.  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह', कार्तिक आर्यन के साथ 'भूलभुलैया 2' शामिल है.  कियारा आडवाणी ने तेलुगू फिल्म 'भारत अने नेनू' से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में वह साउथ के दिग्गज एक्टर महेश बाबू के साथ नजर आई थीं. शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' से कियारा आडवाणी को को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. हाल ही में वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी बम' में भी नजर आई थीं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Kiara Advani Photoshoot, Kiara Advani Photos, Kiara Advani Pose In Back Less Dress, Sidharth Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com