Rang De Basanti crosses over 20 million views on youtube: अक्सर देशभक्ति से भरी हुई फिल्म भारतीयों के दिल पर एक अमिट छाप छोड़ती है. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी सिनेमा में भी कई देशभक्ति फिल्म बनती हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आती हैं. उन्हीं में से एक है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती जो बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब यूट्यूब पर भी छाई हुई है और तीन महीने के अंदर इस फिल्म को 20 मिलियन (दो करोड़) से ज्यादा व्यू मिले हैं. फैंस भी खेसारी लाल यादव की फिल्म देखकर कह रहे हैं पहली बार भोजपुरी में कोई ऐसी फिल्म आई है, जिसमें मनोरंजन के साथ दिल को झकझोर कर रखने वाले दृश्य भी दिखाए गए हैं
यूट्यूब पर एसआरके म्यूजिक ने तीन महीने पहले भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती को यूट्यूब पर शेयर किया था, इस फिल्म को तीन महीने के अंदर दो करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं, वहीं 4 लाख से ज्यादा लोग इस मूवी को लाइक कर चुके हैं. खेसारी लाल यादव के फैन भी उनकी इस फिल्म को देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा गाड़ी बिना सफारी के, स्कूल बिना सरकारी के और भोजपुरी बिना खेसारी के मन ही नहीं लगता है. एक अन्य यूजर ने लिखा भोजपुरी इतिहास की यह सबसे बड़ी मूवी है, इसी तरह से कई यूजर ने लिखा जियो बिहार के शेर खेसारी लाल.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खेसारी लाल यादव की रंग दे बसंती फुल मूवी
10 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म रंग दे बसंती को 7 जून 2024 को पैन इंडिया रिलीज किया गया था. इसे देशभर के करीब ढाई सौ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसने बड़े पर्दे पर गर्दा मचाने के बाद अब इंटरनेट पर भी यह फिल्म छाई हुई है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा रति पांडे और डायना खान भी लीड रोल में हैं, इस फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया हैं. इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान से लेकर उड़ीसा, चेन्नई और मध्य प्रदेश जैसे शहरों में हुई है. लेकिन रिलीज से पहले ही खेसारी लाल की यह फिल्म विवादों में आ गई थी, जब मेकर्स ने सेंसर बोर्ड पर आरोप लगाए थे. दरअसल, सेंसर बोर्ड ने कई सीन और डायलॉग को हटाने के निर्देश दिए थे, वह भी रिलीज की कुछ दिन पहले, जिससे मेकर्स को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं