- 1993 में रिलीज हुई थी संजय दत्त की खलनायक
- सुभाष घई थे खलनायक के डायरेक्टर
- संजय दत्त की खलनायक 2 पर काम हुआ शुरू
सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले. 65 साल के सनी देओल के एक्शन का जादू एक बार फिर फैन्स के सिर चढ़कर बोला. तारा सिंह एक बार फि पाकिस्तान गया तो बॉक्स ऑफिस ही हिल गया. गदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने वाला है. इस तरह गदर की कामयाबी को देख बॉलीवुड के बाकी डायरेक्टरों के भी हौसले बुलंद होने लगे हैं. बताया जा रहा है कि सुभाष घई 30 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खलनायक का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. इस तरह इस सीक्वल में 64 साल के संजय दत्त नजर आएंगे. दिलचस्प यह है कि कुछ नए सितारों को भी इसमें कास्ट किया जा सकता है.
जानें कौन है बल्लू बलराम, जो खुद को कहता है 'खलनायक'
पिंकविला के साथ बातचीत में सुभाष घई ने बताया था कि आप जल्द ही हमारी आइकॉनिक फिल्मों से एक का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. हमारी स्टोरी लैब है, जहां उस पर काम चल रहा है और उस विभाग का मैं हेड हूं. लोगों को नोस्टैल्जिया पसंद है, और खलनायक का बल्लू बलराम स्क्रीन पर एक भव्य अंदाज में नजर आ सकता है. सुभाषा घई खलनायक, कर्मा, राम लखन, ताल, सौदागर और परदेस जैसी फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
28 Years of #Khalnayak (15/06/1993)
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) June 15, 2021
Khal Nayak is directed by @SubhashGhai1. The story centres on the escape and attempted capture of terrorist criminal Ballu (#SanjayDutt) by Inspector Ram (#JackieShroff) and Ganga (#MadhuriDixit). Songs by #LaxmikantPyarelal & #AnandBakshi. pic.twitter.com/w0NWGehF11
यही नहीं, सुभाष घई ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह खलनायक के 30 साल पूरा होने पर फिल्म को दोबारा रिलीज करने जा रहे हैं. संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की 'खलनायक' छह अगस्त, 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इसे चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने की तैयारी है. देखें और कौन-कौन से डायरेक्टर पुराने दिग्गज सितारों के साथ सिल्वरस्क्रीन पर वापसी करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं