केदारनाथ में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों को केदारनाथ मंदिर ले जा रहा प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. जिसमें एक पायलट और छह यात्रियों की मौत हो गई है. हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था. इसमें 07 लोग सवार थे. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी. जिसके चलते हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मौके पर सातों लोगों की मौत हो गई. केदारनाथ में हुए इस हादसे पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. इस में बॉलीवुड सितारों का भी नाम शामिल है.
Extremely disheartened to hear about the unfortunate #helicoptercrash in #Kedarnath today. My heart goes out to the victims' families 🙏🏻#OmShanti
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) October 18, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Saddened to hear about the #HelicopterCrash in Kedarnath which was carrying pilgrims to the temple. Heartfelt condolences to the victim families 🙏🏻 #Kedarnath
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) October 18, 2022
Praying for the departed souls and their families who lost their lives in the #HelicopterCrash in #Kedarnath today .. extremely unfortunate. #OmShanti 🙏🏻
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) October 18, 2022
बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में मारे गए लोगों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आज केदारनाथ में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ. मैं पीड़ित परिवारों के लिए दिल संवेदना व्यक्त करता हूं.' रणदीप हुड्डा ने लिखा, केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश के बारे में सुनकर दुख हुआ जो तीर्थयात्रियों को मंदिर ले जा रहा था. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना.'
Deeply Saddened to hear about the Kedarnath Helicopter tragedy. My heart goes out to the families of the pilgrims and the pilot. Om shanti
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) October 18, 2022
Sending my deepest condolences to the families of the people who lost their lives in the helicopter crash today. 🙏🏻
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 18, 2022
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'केदारनाथ में आज हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले दिवंगत आत्माओं और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना.. अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण.' संजय दत्त ने ट्विटर पर लिखा, 'आज हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं.' सनी देओल ने लिखा, 'केदारनाथ हेलीकॉप्टर त्रासदी के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. मेरा दिल तीर्थयात्रियों के परिवारों और पायलट के साथ है. ओम शांति'. सोशल मीडिया पर इन सितारों के ट्वीट वायरल हो रहे हैं.
Airport Traffic: बॉबी देओल, बोनी कपूर और गीता बसरा एयरपोर्ट पर आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं