विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2021

कैटरीना कैफ ने लंबे समय बाद यूं झूमकर किया डांस, 24 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video

कैटरीना कैफ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिहर्सल रूम में जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

कैटरीना कैफ ने लंबे समय बाद यूं झूमकर किया डांस, 24 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने लंबे समय बाद किया झूमकर डांस
  • कैटरीना कैफ ने लंबे समय बाद किया रिहर्सल रूम में डांस
  • जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दीं एक्ट्रेस
  • कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने डांस और अपने अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. कैटरीना कैफ ने अपनी एक्टिंग और अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिहर्सल रूम में जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 24 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) रिहर्सल रूम में डांस करते हुए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं. वीडियो में शुरुआत में तो वह अपने डांस की प्रैक्टिस करती हैं, लेकिन बाद में वह मस्ती में नाचना शुरू कर देती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा, "और काफी लंबे समय के बाद, हम नाच रहे हैं." उनके इस वीडियो पर 'फोन भूत' फिल्म में उनके को-स्टार ईशान खट्टर ने भी कमेंट किया. ईशान खट्टर ने कैटरीना कैफ के वीडियो को लेकर लिखा, "पंजीरी की शक्ति..." इस वीडियो को लेकर उनके फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. 

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. इसके अलावा कैटरीना कैफ जल्द ही फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. आखिरी बार कैटरीना कैफ फिल्म भारत में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Dance, Katrina Kaif Dance Video, Katrina Kaif Dance In Rehearsal Room, Katrina Kaif Dance In Black Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com