- कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
- अपनी दोस्त पर भड़कीं एक्ट्रेस
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. कैटरीना कैफ अकसर अपने फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपनी दोस्त से नाराज कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Video) उन्हें इग्नोर करती नजर आ रही हैं. वीडियो में कैटरीना कैफ मेकअप रूम में एंट्री करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के एंट्री करते ही जब एक्ट्रेस की दोस्त उनसे कहती हैं कि वेलकम बेक कैटरीन, तो इस पर एक्ट्रेस उन्हें इग्नोर करते हुए कहती हैं, "मुझे तुमसे बात ही नहीं करनी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की दोस्त बोलती हैं, "क्यूं कैटरीना?" तो वह कहती हैं, "तुम बुरी इंसान हो." इस पर उनकी दोस्त उन्हें मनाते हुए कहती हैं, "आई लव यू." जिसके बाद दूसरी लड़कियों को हाय करते हुए कैटरीना कैफ कहती हैं, "हाय गर्ल्स, मैं तुम्हें पसंद करती हूं." एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कैटरीना कैफ के इस वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Video) के इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. यूं तो फिल्म मार्च में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई. इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि कैटरीना जल्द ही रणवीर सिंह के साथ भी किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं