बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी एक्ट्रेस हैं, जो विदेशों से आई है और यहां पर आकर उन्होंने हिंदी सीख कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. उन्हीं में से एक है साल 2001 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कनाडा एक्ट्रेस लीसा रे, जिन्होंने कसूर फिल्म में आफताब शिवदासानी के अपोजिट काम किया था. फिल्म में उनके इंटीमेट सीन को लेकर खूब चर्चा हुई थीं, लेकिन 24 सालों बाद अब लीसा रे अब कैसी दिखने लगी हैं और क्या करती हैं आइए हम आपको बताते हैं.
कैसी दिखती है कसूर की वकील सिमरन
इंस्टाग्राम पर लीसा रे ने कुछ दिन पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेज कलर की प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं. बालों में हाफ बन बनाया हुआ है, इस तस्वीर में लीसा बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर खूब पसंद की जा रही है और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 5000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैंसर से जूझकर निकली लीसा रे
बता दें कि कनाडाई एक्ट्रेस लीसा रे को 2009 में मल्टीपल मायलोमा नाम का ब्लड कैंसर हो गया था. 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवा कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी पछाड़ दिया. लीसा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो 2012 में उन्होंने जेस देहनी नाम के शख्स से शादी की. 2018 में उनकी जुड़वा बेटियां हुई. जिनका नाम सूफी और सोलेल हैं.
लीसा रे का फिल्मी करियर
कनाडाई एक्ट्रेस लीसा रे ने इस साल 2001 में फिल्म कसूर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, 16 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, लेकिन इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया. 2019 में उन्हें फिल्म 99 सॉन्ग में देखा गया था. इसके अलावा वह फोर मोर शॉर्ट्स वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. तीन-चार सालों से वह बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. लीसा ने बॉलीवुड के अलावा तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं