विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2021

कार्तिक आर्यन को मिली साजिद नाडियाडवाला की बिग बजट फिल्म, 'सत्यनारायण की कथा' में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन के फैन्स के लिए खुशखबरी है. जल्द ही कार्तिक म्यूजिकल लव स्टोरी 'सत्यनारायण की कथा' में नजर आएंगे.

कार्तिक आर्यन को मिली साजिद नाडियाडवाला की बिग बजट फिल्म, 'सत्यनारायण की कथा' में आएंगे नजर
कार्तिक आर्यन फोटो
  • कार्तिक आर्यन ने किया ऐलान
  • साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में आएंगे नजर
  • 'सत्यनारायण की कथा' है फिल्म का नाम
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन के फैन्स के लिए खुशखबरी है. बता दें, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने नमः पिक्चर्स के साथ अपनी आगामी म्यूजिकल फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' की घोषणा कर दी है, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. नमः पिक्चर्स और साजिद के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म कार्तिक और साजिद का साथ में पहला प्रोजेक्ट होगा. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित किया जाएगा.

साजिद नाडियाडवाला ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि, "सत्यनारायण की कथा मेरे लिए एक दूरदर्शी परियोजना रही है. हम, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट में नमः पिक्चर्स, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विदवान्स और कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. कार्तिक के साथ काम करने का यह हमारा पहला मौका होगा और वह पूरी तरह से इस प्रोजेक्ट में एक नई ऊर्जा लेकर आए हैं. सत्यनारायण की कथा एक ऐसी स्क्रिप्ट है, जो इस रीयूनियन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और हम दर्शकों के लिए इस लव स्टोरी को लाने के लिए उत्सुक हैं”.

बता दें, ‘सत्यनारायण की कथा' एक प्रेम कहानी है, जिसमें पंचनामा फ्रेंचाइजी, सोनू के टीटू की स्वीटी व पति पत्नी और वो के बाद कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. कार्तिक आर्यन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए साझा किया, “मैं पिछले कुछ समय से साजिद सर के साथ काम करना चाहता था, इससे बेहतर सहयोग के लिए मैं उम्मीद नहीं कह सकता था. मुझे बेहद खुशी है कि मैं साजिद सर, शरीन और किशोर के विजन का हिस्सा हूं. सत्यनारायण की कथा एक संगीतमय लव स्टोरी है, जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाम वाले लोगों के पावरहाउस को एक साथ लाती है. समीर विद्वान सर के साथ भी यह मेरी पहली फिल्म है, जिनके पास संवेदनशील विषयों को मनोरंजक तरीके से पेश करने की कला है”.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan News, Kartik Aaryan Photo, Kartik Aaryan Video, Satyanarayan Ki Katha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com