बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी किसी वर्सटाइल एक्टर का जिक्र होता है, तो उसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम जरूर लिया जाता है. जिन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन, ड्रामा, रोमांस यहां तक कि निगेटिव किरदार भी बखूबी निभाया हैं. अब कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. जिसमें उनके साथ साउथ एक्टर श्रीलीला स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग इस समय चल रही है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. इसमें कार्तिक आर्यन गुस्से से आग बबूला होते नजर आए और स्टेज पर ही एक शख्स की पिटाई कर दी. आइए आपको दिखाते हैं कार्तिक का यह वायरल वीडियो.
इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो शेयर किया गया हैं. इसमें कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कार्तिक ग्रीन कलर की जैकेट, व्हाइट शर्ट और लूज पैंट पहने हाथों में गिटार पकड़े और मुंह में सिगरेट लगाए गाना गा रहे हैं. लेकिन वह गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं और गिटार को उतार कर उसी से एक शख्स की पिटाई करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर कार्तिक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और सैकड़ों लोगों इसे लाइक कर चुके हैं, कुछ लोग कार्तिक के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कोई कह रहा है कि कार्तिक शाहिद कपूर को कॉपी कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट इस साल के आखिर तक है. इसमें पहले एनिमल की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट करने की खबरें आ रही थीं. लेकिन फिर पुष्पा 2 में स्पेशल सॉन्ग करने वाली साउथ की सुपरस्टार श्रीलीला को कास्ट किया गया. दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं