- करिश्मा कपूर को आई दादा-दादी की याद
- शेयर की राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की फोटो
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं करिश्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दादा-दादी की एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है. करिश्मा कपूर ने फोटो को शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है. करिश्मा द्वारा (Karisma Kapoor) शेयर की गई ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें उनके दादा राज कपूर (Raj Kapoor) और दादी कृष्णा राज कपूर (Krishna Raj Kapoor) नजर आ रही हैं. इस फोटो में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं. करिश्मा कपूर की ये पोस्ट देखकर लग रहा है कि वे अपने दादा-दादी को काफी मिस कर रही हैं.
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपने पोस्ट फैन्स संग साझा करती हैं. फिल्मों में करिश्मा को देखे काफी समय हो गया है, ऐसे में उनके फैन्स एक्ट्रेस के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में करिश्मा ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे अपनी बहन करीना कपूर और मां बबीता के साथ नजर आई थीं. मदर्स-डे के मौके पर उन्होंने यह तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा था, “सबसे ताकतवर ममा जिसे मैं जानती हूं..सभी माओं को हैप्पी मदर्स डे”.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

बात करें करिश्मा (Karisma Kapoor Family) के पर्सनल लाइफ की तो एक्ट्रेस ने संजय कपूर से शादी की थी, जिनसे उनका साल 2016 में तलाक हो गया था. करिश्मा के दो बच्चे हैं, जो उन्हीं के साथ रहते हैं. करिश्मा कपूर को आखिरी बार जी फाइव के वेब सीरीज ‘मेंटलहुड' में देखा गया था. इसमें उनके काम की लोगों ने खूब सराहना की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं