विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

करीना कपूर The Buckingham Murders में जासूस बन मर्डर की गुत्थी सुलझाती आएंगी नजर, केट विंसलेट की इस फिल्म से प्रेरित है रोल

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित अपनी लेटेस्ट फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर एक मां और जासूस के रोल में दिखेंगी, जिसे बकिंघमशायर के एक छोटे से शहर में एक हत्या की जांच करनी है.

करीना कपूर The Buckingham Murders में जासूस बन मर्डर की गुत्थी सुलझाती आएंगी नजर, केट विंसलेट की इस फिल्म से प्रेरित है रोल
करीना कपूर The Buckingham Murders में जासूस के रोल में आएंगी नजर
नई दिल्ली:

करीना कपूर अपनी अगली वेब फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में Mare of Easttown में केट विंसलेट के एमी-विनिंग टर्न से प्रेरित रोल को करेंगी. एक्ट्रेस ने यूके में हंसल मेहता द्वारा निर्देशित अपनी लेटेस्ट फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. वह एक मां और जासूस के रोल में दिखेंगी, जिसे बकिंघमशायर के एक छोटे से शहर में एक हत्या की जांच करनी है. आगामी फिल्म का वर्किंग टाइटल द बकिंघम मर्डर्स है. एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह निर्देशक हंसल और बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर के निर्माता के रूप में बोर्ड पर आने के लिए आश्वस्त थीं. करीना के मुताबिक, फिल्म में 80% बातचीत अंग्रेजी में हैं और 20% हिंदी में हैं.

द बकिंघम मर्डर्स में अपनी भूमिका के बारे में हॉलीवुड बिजनेस मैग्जीन को करीना ने बताया, "जब हंसल मेरे पास आए, तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं वास्तव में करना चाहती हूं. उसमें एक जासूस पुलिस की भूमिका निभाती है, यह जानकर पहली बार में ही मैंने हां कर दिया. इस फिल्म के अलावा करीना ने सुजॉय घोष की द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स भी पूरी कर ली है, जो जापानी लेखक हिगाशिनो कीगो के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है. यह नेटफ्लिक्स फिल्म करीना का ओटीटी डेब्यू है, जिसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी हैं.

द बकिंघम मर्डर्स और द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स के अलावा, करीना द क्रू की शूटिंग मार्च में शुरू करेंगी. राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू और कृति सेनन भी हैं. एक्टर ने कहा कि यह उनकी अन्य दो फिल्मों से बिल्कुल अलग है. यह "एक कॉमेडी चिक फ्लिक हीस्ट फिल्म"है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor Upcoming Films, The Buckingham Murders, The Buckingham Murders Cast, The Buckingham Murders Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com