विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2024

पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारतीय पैरा एथलीट की जीत, सेलेब्स ने यूं दी बधाई 

भारतीय पैरा-एथलीट अवनि लेखरा, मनीष नरवाल, मोना अग्रवाल और प्रीति पाल के चल रहे पेरिस 2024 पैरालिंपिक में पदक जीतने के बाद करीना कपूर से लेकर सोनाली बेंद्रे जैसे सेलेब्स ने बधाई दी है.

पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारतीय पैरा एथलीट की जीत, सेलेब्स ने यूं दी बधाई 
सेलेब्स ने पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीट्स को दी बधाई
नई दिल्ली:

भारतीय पैरा-एथलीट अवनि लेखरा, मनीष नरवाल, मोना अग्रवाल और प्रीति पाल ने चल रहे पेरिस 2024 पैरालिंपिक में पदक जीते, जिसके बाद सोशल मीडया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स करीना कपूर खान, सोनाली बेंद्रे, सोनू सूद और आयुष्मान खुराना जैसी मशहूर हस्तियों ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट के जरिए बधाई देते हुए अपना रिएकशन शेयर किया है. 

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ढेर सारी बधाई(रेड हार्ट और नेशनल फ्लैग की इमोजी) इसके साथ एथलीट्स की एक तस्वीर भी शेयर की गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ लिखा, भारत के लिए क्या बेहतरीन दिन था पैरालंपिक में. गर्व महसूस हो रहा है. बधाई. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अवनी और मोना की मेडल फ्लॉन्ट करते हुए एक कोलाज फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, बधाई! मेडल फिर से घर आ गए हैं. इसके साथ रेड हार्ट और नेशनल फ्लैक की इमोजी शेयर की गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोनू सूद ने एक्स पर अपनी खुशी और गर्व बयां करते हुए लिखा, आप पर गर्व है. फायर और सैल्यूट की इमोजी इसके साथ शेयर किया गया है. 

बता दें कि अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है. जबकि अवनि के स्वर्ण पदक ने उन्हें दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बना दिया. वहीं मनीष नराल ने मेन 10 मीटर एय़र पिस्टल फाइनल में सिल्वर मेडल और स्पिंटर प्रीति पल ने कांस्य पदक जीता है.   

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paris 2024 Paralympics, Paris 2024 Paralympics India Win, Paris 2024 Paralympics India Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com