विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2020

करीना कपूर मलाइका अरोड़ा संग धर्मशाला की सड़कों पर घूमतीं आईं नजर, अर्जुन कपूर भी दिखे साथ- देखें Video

 करीना कपूर (Kareena Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करीना और मलाइका धर्मशाला की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं.

करीना कपूर मलाइका अरोड़ा संग धर्मशाला की सड़कों पर घूमतीं आईं नजर, अर्जुन कपूर भी दिखे साथ- देखें Video
करीना कपूर (Kareena Kapoor) का वीडियो हुआ वायरल
  • करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • धर्मशाला की सड़कों पर घूमती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

 करीना कपूर (Kareena Kapoor) की यह दिवाली बेहद खास है क्योंकि वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है. इस खास मौके पर करीना कपूर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और तैमूर (Taimur Ali Khan) मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ दिवाली को सेलिब्रेट करवने के लिए धर्मशाला पहुंचे. धर्मशाला से इन सभी के कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने परिवार के साथ धर्मशाला की सड़कों पर घूमते नजर आए. जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. 


इस वीडियो में करीना कपूर (Kareena Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं, तो वहीं, फैन्स उनका वीडियो बना रहे हैं. वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं. तो वहीं, मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. करीना कपूर ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है. इससे जुड़ी फोटो भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी. दोनों की यह फिल्म अगले साल क्रिसमस डे पर रिलीज हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Video, Malaika Arora, Kareena Kapoor And Malaika Arora Video, Kareena Kapoor In Dharamshala, Saif Ali Khan, Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com