बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दो बच्चों के बाद भी एकदम फिट और खूबसूरत लगती हैं. उनकी फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं. उन्होंने ही बॉलीवुड में जीरो फिगर का ट्रेंड शुरू किया था, जब फिल्म टशन के लिए उन्होंने एकदम परफेक्ट जीरो फिगर अचीव किया था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी पहली प्रेग्नेंसी में हार्मोनल चेंजेस की वजह से करीना कपूर को बेहद स्ट्रगल करना पड़ा था. प्रेगनेंसी के दौरान उनका 5-10 किलो नहीं बल्कि 25 किलो वजन बढ़ गया था और उन्हें कम खाने की सलाह भी दी गई थी.
1 दिन में डॉक्टर से 100 सवाल पूछती थीं करीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 2012 में एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी की थीं. उनके पहले बेटे तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था. उनकी फर्स्ट प्रेगनेंसी काफी कॉम्प्लिकेटेड थीं, क्योंकि इस दौरान उन्हें कई हार्मोनल चेंजेस हुए. करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रेगनेंसी के दौरान उनका वेट काफी बढ़ गया था, वह अपने वेट से 20 किलो ज्यादा हो गई थी. इस दौरान डॉक्टर से वह बहुत सवाल करती थीं और एक दिन में 100 सवाल पूछती थीं. इसके अलावा वह अपनी बहन करिश्मा को भी बार-बार फोन करके अपनी वेट को लेकर सवाल पूछती थीं, जो उन्हें प्रॉपर गाइड भी करती थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करीना को डॉक्टर ने दी कम खाने की सलाह
प्रेगनेंसी के दौरान करीना कपूर का वेट 25 किलो ओवर हो गया था. जिसके कारण डॉक्टर ने उन्हें कम खाने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि आपको ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए, इससे एसिडिटी हो जाती है, बॉडी में इन्फ्लेशन बढ़ता है, जिससे वेट पुट ऑन होता है. फर्स्ट प्रेगनेंसी में करीना का वेट बढ़ा, लेकिन उन्होंने इसे जल्दी कम कर लिया और पोस्ट प्रेगनेंसी वर्कआउट से उन्होंने वापस अपने शेप को हासिल किया. दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान करीना ने अपनी डाइट पर खास ध्यान रखा और जेह की डिलीवरी के दौरान उनका वेट इतना नहीं बढ़ा था. बता दें कि करीना कपूर के दूसरे बेटे का जन्म साल 2021 में हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं