विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2023

14 साल बाद '3 इडियट्स' की 'पिया' के लिए करीना कपूर की 5 लुक टेस्ट तस्वीरें वायरल, 'बेबो' को देख फैंस दे रहे हैं रिएक्शन

3 इडियट्स 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान रैंचो के किरदार में, आर माधवन फरहान कुरैशी और शरमन जोशी को राजू रस्तोगी के किरदार में देखा गया था. वहीं करीना कपूर खान को पिया के किरदार में फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं अब उनके लुक टेस्ट की पुरानी तस्वीरें सामने आ गई हैं.

14 साल बाद '3 इडियट्स' की 'पिया' के लिए करीना कपूर की 5 लुक टेस्ट तस्वीरें वायरल, 'बेबो' को देख फैंस दे रहे हैं रिएक्शन
करीना कपूर की थ्रोबैक तस्वीरें हुई वायरल
नई दिल्ली:

Kareena Kapoor 3 Idiots look Test Pics: आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर स्टारर 3 इडियट्स बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की कहानी से लेकर हर एक किरदार फैंस को मुंह जबानी याद है. वहीं राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स में स्मार्ट और खुश कर देने वाली पिया के किरदार में करीना कपूर को भी काफी पसंद किया गया था, जिन्होंने एक मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाया था और जिसे आमिर खान के किरदार रैंचो से प्यार हो जाता है. वहीं अब 14 साल बाद इस फिल्म के लुक टेस्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर फैंस रिएक्शन देते दिख रहे हैं. 

कुछ घंटे पहले इंडियन फिल्म डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर 3 इडियट्स के लिए करीना कपूर के लुक टेस्ट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “3 इडियट्स में पिया के लिए करीना कपूर खान का लुक टेस्ट #behindthescenes #kareenakapoor #3idiots #looktest #vidhuvinodchopra #vvc.” तस्वीरों की बात करें तो पहली में करीना को हरे रंग के कुर्ते में और बालों को पोनीटेल में बांधे हुए दिखाया गया है. दूसरी तस्वीर में वह बैंगनी रंग की साड़ी, लाल ब्लाउज और कुछ ज्वैलरी के साथ पतला चश्मा लगाए महाराष्ट्रियन लुक में दिखाई दे रही है.

तीसरी तस्वीर में करीना एक कॉलेज स्टूडेंट के लुक में गुलाबी रंग का टॉप, नीले रंग का दुपट्टा और कंधों पर एक बैग रखा हुआ दिखाई दे रही हैं. चौथे लुक में करीना को गुलाबी और सफेद कुर्ती पहने बॉब कट में दिखाया गया है. जबकि  पांचवे लुक में वह पीके की तरह दिख रही हैं. दरअसल, तस्वीर में वह लाल रंग का हेलमेट पहने ऑरेंज  रंग का टॉप पहने पिया के रूप में करीना का आइकॉनिक लुक नजर आ रहा है.

बता दें, 3 इडियट्स 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान रैंचो के किरदार में, आर माधवन फरहान कुरैशी और शरमन जोशी को राजू रस्तोगी के किरदार में देखा गया था. वहीं फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
3 Idiots, 3 Idiots Look Test, Kareena Kapoor 3 Idiots, Kareena Kapoor Look Test For Pia, Kareena Kapoor, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height