एक्ट्रेस तारा सुतारिया
- 'Student Of The Year 2' की नई एक्ट्रेस तय
- करण जौहर ने तारा सुतारिया को चुना
- टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी होंगे साथ
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए एक्ट्रेस को आखिरकार चुन लिया गया है. फिल्म में जहां हीरो के रूप में टाइगर श्रॉफ दिखाई देने वाले हैं, तो वहीं उनके अपोजिट चंकी पांडे की बेटी व एक्ट्रेस अनन्या पांडे और तारा सुतारिया रोमांस करती हुई नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए टाइगर और अनन्या पहले से ही तय कर लिया गया था, लेकिन तारा सुतारिया के बारे में शायद ही कुछ जानते होंगे. चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं तारा सुतारिया.
Student Of The Year 2: स्टूडेंट कम बागी ज्यादा लग रहे टाइगर श्रॉफ
एक अंग्रेजी वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तारा एक एक्टर, सिंगर और डांसर हैं. तारा सुतारिया ने क्लासिक बैले, मॉर्डन डांस और लैटिन अमेरिकन डांस की ट्रेनिंग यूके से ली है. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म 'तारे जमीं पर', 'गुज़ारिश' और 'डेविड' जैसी फिल्मों के लिए डबिंग कर चुकी हैं. तारा वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर डिज्नी में भी काम किया है.
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर हैं या नहीं, करण जौहर ने कर दिया खुलासा
बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर गाय रिची की आने वाली एक्शन फिल्म 'अलाद्दीन' में भी तारा जैस्मीन के रोल में नजर आएंगी. बता दें कि तारा इंस्टाग्राम पर भी हैं और वह अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
VIDEO: कॉलेज लाइफ में रोमांस का फिल्मी फॉर्मूला...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karan Johar, Tara Sutaria, Student Of The Year 2, Student Of The Year 2 Cast