बॉलीवुड की ‘क्वीन' और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक अंदाज और तीखे बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली कंगना का विवादों से भी गहरा नाता रहा है, यही वजह है कि उन्हें अक्सर ‘कंट्रोवर्सी क्वीन' भी कहा जाता है. चाहे राजनीति हो या बॉलीवुड के अंदरूनी मुद्दे, कंगना हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं. हाल ही में स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कंगना का एक बार फिर अपने और बेबाक अंदाज देखने को मिला. इस इंटरव्यू में उन्होंने चिराग पासवान (Chirag Paswan) के साथ अपने रिश्तों पर भी ऐसी बात कह दी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें: टैक्सी बेचकर बनाई प्रेम चोपड़ा की पहली फिल्म, 9 अवॉर्ड जीते… फिर भी निर्माता टिकट तक नहीं खरीद पाए
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
EP-406 with BJP MP & Actress Kangana Ranaut premieres today at 5 PM IST
— ANI (@ANI) April 16, 2026
“PM Modi's personality is rooted in equality. Why wouldn't he want to make women voters happy to win elections?”
“I cannot pretend to unnecessarily put a crown on Rahul Gandhi's head, which he doesn't… pic.twitter.com/jeoUQV7h14
चिराग पासवान पर क्या बोलीं कंगना?
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और चिराग पासवान की बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चाएं थीं. इस पर सफाई देते हुए कंगना ने मजाकिया लहजे में कहा, 'मैं चिराग को 10 सालों से जानती हूं. अगर हमारे बीच कोई रोमांस होता, तो अब तक हमारे बच्चे हो चुके होते.' उनके इस बेबाक बयान ने गॉसिप करने वालों की बोलती बंद कर दी है.
राहुल गांधी और पीएम मोदी पर राय
राजनीति पर बात करते हुए कंगना ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा, 'मैं बिना वजह राहुल गांधी के सिर पर ताज नहीं रख सकती, जिसके वो हकदार नहीं हैं.' वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबको बराबर मानते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ाने पर खास ध्यान देते हैं.
सलमान खान और करण जौहर का जिक्र
बॉलीवुड विवादों पर बात करते हुए कंगना ने अपने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में सलमान खान ने उनसे कहा था कि वो संजय लीला भंसाली की हीरोइन हैं.' इतना ही नहीं, सालों तक 'नेपोटिज्म' की जंग लड़ने वाली कंगना ने करण जौहर को लेकर भी एक नरम बयान दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि करण जौहर कोई बुरे इंसान हैं. कुल मिलाकर हमेशा की तरह इस बार भी उनके बयान सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक सुर्खियां बटोर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं