विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

मनाली के नए घर में हुआ कंगना रनोट का गृह प्रवेश, ऐसे करवाया पूजा-पाठ

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है.

मनाली के नए घर में हुआ कंगना रनोट का गृह प्रवेश, ऐसे करवाया पूजा-पाठ
कंगना रनोट ने नए घर में परिवार समेत करवाया पूजा-पाठ
  • कंगना ने मनाली में बनावाया नया घर
  • घर की करवाई पूजा-पाठ
  • सोशल मीडिया पर आई गृह प्रवेश की फोटो
नई दिल्ली: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है. उनके नए आशियाने की पूजा-पाठ करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में कंगना अपने पैरेंट्स के साथ पूजा करती हुईं दिखाई दे रही हैं. कंगना रनोट डेली नाम के ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है कि कंगना ने अपनी फैमिली के साथ मनाली के नए घर में दो दिन पहले गृह प्रवेश कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने यह घर मनाली के सिमसा में बनवाया है. फोटो में कंगना के साथ उनके माता-पिता हैं और घर में हवन पूजन करवाया.

आइए देखें, कंगना रनौत ने भीतर से किस तरह सजाया है अपना घर...
बता दें कि पिछले साल कंगना के मुंबई वाले घर की भी फोटो ट्विटर पर आई थी. मुंबई स्थित इस घर की तस्वीरें पत्रिका 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' की बदौलत जारी हुईं, और उन्हें कंगना के एक फैन क्लब ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर पोस्ट कर दिया. 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' में प्रकाशित की गईं तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि कंगना के घर की सजावट रंगभरी और चटकीली है.
हिन्दी फिल्मों के दर्शकों ने कंगना रनौत को 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु' व उसके सीक्वेल तथा 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में देखा और सराहा है. उनकी अगली आने वाली फिल्म मणिकर्णिका है और इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है. इस फिल्म को इसी साल अगस्त माह में रिलीज करने की तैयारी में है.

VIDEO: औरत के लिए डिग्‍निटी सबसे अहम : कंगना रनोट
 
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Rananut, Kangana Manali House, Grah Pravesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com