Kalank Trailer: फिल्मकार करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक का ट्रेलर (Kalank Trailer) रिलीज हो चुका है. टीजर की तरह इस ट्रेलर को भी दर्शकों को भरपूर प्यार मिलता नजर आ रहा है. फिल्म की भव्यता की झलक ट्रेलर में देखकर आप रोमांचित हो उठेंगे. आलिया भट्ट (Aalia Bhatt) की आवाज के साथ शुरू हुआ कलंक का ट्रेलर (Kalank Trailer) फिल्म की कहानी को लेकर काफी कुछ बयां कर रहा है. रूप का किरदार अदा कर रहीं आलिया (Aalia Bhatt) कहती हैं कि गुस्से में लिए गए मेरे एक फैसले हम सबकी जिंदगी बरबाद करके रख दी. 1940 की पृष्ठभूमि पर आधारित 'कलंक' के ट्रेलर (Kalank Trailer) में फिल्म के सभी प्रमुख किरदारों को दिखाया गया है.
बॉलीवुड एक्टर ने Twitter पर निकाला विराट कोहली के खिलाफ गुस्सा, लिखा- सबसे खराब कप्तान...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रेलर में फिल्मों के कुछ डायलॉग भी दिखाए गए हैं जोकि फिल्म में रिश्तों की उलझती डोर के बीच एक मोहब्बत के धागे की कहानी को लेकर काफी कुछ साफ कर रहे हैं. ट्रेलर के मुताबिक देव चौधरी की दूसरी शादी किन्हीं परिस्थितियों में आलिया भट्ट के साथ हो जाती है जबकि सोनाक्षी सिन्हां उनकी पहली पत्नी का किरदार निभा रही हैं.देव चौधरी का किरदार अदा कर रहे आदित्य रॉय (Aditya Roy Kapoor), रूप से साफ कह देते हैं कि इस रिश्ते में इज्जत होगी लेकिन कोई प्यार नहीं होगा. इसी दौरान रूप, जफर (Varun Dhawan) के साथ प्यार के रिश्तों के दरिया में उतर जाती हैं और फिल्म की कहानी लेती है एक अलग मोड़. जिसका खुलासा फिल्म की रिलीज के साथ ही होगा.
बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा, लिखा- कश्मीर के पीएम बनना चाहते हैं...
आपको बता दें कि फिल्म (Kalank) के टीजर रिलीज होने के मौके पर भी दर्शका का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला था. कुछ ही घंटों में फिल्म के टीजर को करोड़ों व्यूज मिल गए थे. बता दें, 'कलंक (Kalank Trailer)' की कहानी 1945 की है, जब भारत अंग्रेजों के अधीन था. फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है. फिल्म में माधुरी दीक्षित-बहार बेगम, संजय दत्त-बलराज चौधरी, आलिया भट्ट-रूप, सोनाक्षी सिन्हा-सत्य चौधरी, वरुण धवन-जफर और आदित्य रॉय कपूर-देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म (Kalank) का सेट बहुत ही शानदार बनाया गया है जो बॉलीवुड की फिल्मों के बढ़ते दायरे का सूचक है.
बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने लोकसभा चुनाव पर किया ट्वीट, लिखा- डराने वालों को सजा देने का समय आ गया है...
कलंक (Kalank Trailer)' का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को परदे पर लगभग दो दशक बाद एक साथ देखा जा सकेगा. 'कलंक (Kalank)' को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में करण जौह और साजिद नाडियाडवाला हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं