मोम के पुतले के साथ काजोल और बेटी न्यासा
- मैडम तुषाद में काजोल का मोम का पुतला
- सिंगापुर के म्यूजियम में हुआ अनावरण
- इसी साल काजोल की फिल्म होगी रिलीज
नई दिल्ली:
भले ही इन दिनों बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में न कर रही हों, लेकिन कभी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस काजोल की पॉपुलैरिटी आज भी देश-दुनिया में है. काजोल का मोम का पुतला मैडम तुषाद म्यूजियम में आ चुका है. हालांकि यह पुतला सिंगापुर में लगाया गया है, लेकिन अपने ही स्टैच्यू की ओपनिंग के लिए सिंगापुर पहुंची काजोल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. काजोल का मोम का पुतले गुरुवार को अनावरण किया गया. इस दौरान काजोल के साथ उनकी बेटी न्यासा भी मौजूद थी. काजोल ने अपने पुतले के साथ तो फोटो क्लिक कराई साथ ही बेटी न्यासा भी इसे देखने के बाद कन्फ्यूज हो गई.
अजय देवगन के दर्द का काजोल ने बनाया मजाक, फैन्स बोले- भाभी ने अच्छी पकड़ बना रखी है
बेटी न्यासा ने इस स्टैच्यू को देखने के बाद कुछ ऐसे रिएक्शन दिए जैसे लगा कि वह पहचान नहीं पा रही हैं कि उनमें से असली मॉम कौन सी हैं. बता दें कि काजोल अपनी अगली आने वाली फिल्म 'ईला' है, जोकि प्रदीप सरकार बना रहे हैं. यह फिल्म इसी साल 14 सितंबर 2018 को रिलीज होगी.
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बुधवार को एयरपोर्ट पर नजर आईं थी. मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी मोम की मूर्ति का अनावरण करने के लिए काजोल मुंबई से सिंगापुर के लिए रवाना हुईं थी. इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने फैन्स का अभिवादन भी किया.
VIDEO: मोम की मूर्ति का अनावरण करने के लिए काजोल सिंगापुर रवाना
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kajol, Kajol Wax Statue At Madame Tussauds, Madame Tussauds Singapore