विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2018

अचानक भीड़ के सामने फिसलकर गिर पड़ी काजोल, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों कुछ अलग-अलग अंदाज में अपने रोल को निभाते हुए दिख रही हैं.

अचानक भीड़ के सामने फिसलकर गिर पड़ी काजोल, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें वीडियो
Kajol Viral Video: स्टोर की लॉन्चिंग पर फिसलीं काजोल
  • लॉन्चिंग स्टोर पर पहुंचीं काजोल
  • अचानक फिसल गईं काजोल
  • 'इनक्रेडिबल्स 2' में होगी आवाज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों कुछ अलग-अलग अंदाज में अपने रोल को निभाते हुए दिख रही हैं. इस बार वह हॉलीवुड कार्टून फिल्म 'इनक्रेडिबल्स 2' में आवाज सुन पाएंगे. उन्होंने इस फिल्म हिंदी भाषा में डबिंग की है और इसके प्रमोशन के लिए वह कई जगहों पर देखी जा चुकी हैं. हाल ही में मुंबई के मॉल में स्टोर लॉचिंग के लिए पहुंचीं काजोल देवगन के साथ कुछ ऐसा हुआ कि देखकर आप भी घबरा जाएंगे. मॉल के भीतर एलिवेटर सीढ़ियों से चढ़ने के बाद कुछ दूर चलते हुए जैसे ही आगे पहुंची तो उनकी सैंडल की हील डगमगा गई, जिसकी वजह से वह तुरंत गिर पड़ी. 

हॉलीवुड फिल्म में वुमन सुपरहीरो बनना चाहती हैं काजोल, बोलीं- 'मेरी सुपर पावर...'
 

काजोल के आस-पास काफी भीड़ मौजूद थी और उनके साथ बॉडीगार्ड भी चल रहे थे. फिर अचानक काजोल के साथ कुछ ऐसा हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया. हील की वजह से गिरने पर पास में खड़े बॉडीगार्ड ने उन्हें तुरंत ही उठाया. फिलहाल काजोल ने इसे हल्के माहौल में लिया और जिस काम के लिए आईं थीं उसके लिए आगे बढ़ गई. उन्होंने इस दौरान कई तस्वीरें भी खिचवाईं.
 
 

A post shared by(@kajol.the.great) on

 

A post shared by(@kajol.the.great) on


काजोल की छोटी बहन ने GYM में दिखाया ग्लैमरस अवतार, देखें VIDEO

काजोल ने हॉलीवुड में काम करने को लेकर पहले भी बयान दे चुकी हैं. उन्होंने कहा, "मैं (हॉलीवुड फिल्म करने से पहले) वही सवाल करूंगी जो हिंदी फिल्मों का चयन करने से पहले करती हूं." काजोल ने कहा कि उनके बच्चे 'इनक्रेडिबल्स 2' फिल्म में उनकी डबिंग को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "वह पहले से ही बहुत उत्साहित हैं, खासकर जब मैंने उनसे कहा कि हम फिल्म देखने वाले पहले व्यक्ति होंगे. यह उनके लिए बड़ी बात है."

VIDEO: 'इनक्रेडिबल्स 2' की स्क्रीनिंग के दौरान इस लुक में नजर आईं काजोल


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, Incredibles 2, Store Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com