विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2019

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' पर शोभा डे को आया गुस्सा, बोलीं- नहीं देखूंगी फिल्म...

Kabir Singh: शोभा डे ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) को लेकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' पर शोभा डे को आया गुस्सा, बोलीं- नहीं देखूंगी फिल्म...
फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) को लेकर शोभा डे ने कही ये बात
  • 'कबीर सिंह' को लेकर शोभा डे ने कही ये बात
  • शोभा डे ने शाहिद की फिल्म देखने से किया इंकार
  • 'कबीर सिंह' ने की चार दिनों में 88 करोड़ की कमाई
नई दिल्ली:

Kabir Singh: शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) रिलीज हो गई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में फिल्म 'पद्मावत' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म में शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को तो सराहा जा रहा है, लेकिन फिल्म की स्टोरी लाइन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) की हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर का कैरेक्टर बेहद ही वायलेंट है. अब इस फिल्म को लेकर शाहिद कपूर की फैन और फेमस जर्नलिस्ट शोभा डे (Shobhaa De) का रिएक्शन आया है. 

करिश्मा कपूर ने रणवीर सिंह के साथ 'सरकाई लो खटिया' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

दरअसल, शोभा डे ने शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) को लेकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. शोभा डे ने लिखा, 'मैं शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन मैं उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' नहीं देखूंगी. स्टॉकिंग स्टॉकिंग होती है, जिसके लिए कोई जस्टिफिकेशन नहीं हो सकता. ये बर्दाशत नहीं किया जा सकता.' बता दें शोभा डे की तरह फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर कुछ लोगों के इसी तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी आ रहे हैं. 

फ्रांस के शानदार मौसम में घुला प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रोमांस का रंग, Photo हुई वायरल

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) 21 जून को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ 20.21 करोड़ रुपये कमाए थे. अब इस फिल्म ने केवल 4 दिनों के भीतर 88 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म को लेकर फिल्म क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. हालांकि फिर भी शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' (Bharat) को टक्कर दे रही है. 


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabir Singh, Shobhaa De, Shahid Kapoor, Kabir Singh Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com