- जुमाना खान और अजमल खान, उमर लुलु के अपकमिंग हिंदी एल्बम में आएंगी नजर
- दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी लगी जुमाना खान की तस्वीर
- उमर लुलु ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
मशहूर टिकटॉकर और मॉडल इंफ्लुएंसर जुमाना खान (Jumana Khan) ने अपने स्टाइल से लोगों का खूब दिल जीता है. वह अकसर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं और अपने फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. जुमाना खान अब जल्द ही 'ओरू अदार लव' के डायरेक्टर उमर लुलु (Oman Lulu) के साथ काम करती हुई नजर आएंगी. इस बात की जानकारी हाल ही में उमर लुलु ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है. जुमाना खान और अजमल खान (Ajmal Khan), उमर लुलु के म्यूजिक एल्बम में साथ नजर आने वाले हैं. खास बात तो यह है कि यह एल्बम मलयाली भाषा में नहीं, बल्कि हिंदी भाषा में होगा.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
टिकटॉकर और मॉडल इंफ्लुएंसर जुमाना खान (Jumana Khan) की तस्वीर दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी लग चुकी है. इससे जुड़ी तस्वीर भी उमर लुलु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उमर लुलु ने जुमाना खान और म्यूजिक एल्बम जुड़े बाकी लोगों की फोटो को साझा करते हुए लिखा, "ये पहली बार है, जब किसी मलयाली की तस्वीर बुर्ज खलीफा पर है. मेरे नए हिंदी एल्बम 'पहला पहला प्यार' की हिरोइ जुमाना खान, गर्व करने वाला क्षण है यह." उमर लुलु द्वारा शेयर की गई एक फोटो में जुमाना खान और अजमल खान स्कूल की ड्रेस में नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों का अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है.
बता दें कि उमर लुलु (Oman Lulu) द्वारा बनाए जा रहे हिंदी एल्बम 'पहला पहला प्यार' की शूटिंग दुबई में शुरू हो चुकी है. इस एल्बम के म्यूजिक जुबैर मोहम्मद द्वारा दिये गए हैं. इस एल्बम के बारे में बात करते हुए उमर लुलु ने कहा, "स्कूल का सीन एल्बम का एक हिस्सा है. यह व्यक्ति के प्यार और जिंदगी पर आधारित है." इस म्यूजिक वीडियो के जरिए मॉडल इंफ्लुएंसर अजमल खान (Ajmal Khan) एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करेंगे. वहीं, जुमाना खान (Jumana Khan) की बात करें तो इनका एक गाना कुछ दिनों पहले टिकटॉकर हसनैन खान के साथ भी रिलीज हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं