विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

जॉनी लीवर की बेटी Jamie Lever ने 'चेलम्मा' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, फैन्स हुए हैरान- देखें Video

जॉनी लीवर (Johnny Lever) की बेटी जैमी लीवर (Jamie Lever) ने अब डांस में हाथ आजमाया है. उनका यह डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है.

जॉनी लीवर की बेटी Jamie Lever ने 'चेलम्मा' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, फैन्स हुए हैरान- देखें Video
जैमी लीवर (Jamie Lever) ने मचाया डांस से धमाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johnny Lever) की बेटी जैमी लीवर (Jamie Lever) अपनी कॉमेडी के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर वो डांस वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरती हैं. जैमी लीवर (Jamie Lever) ने फिर से एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो Chellamma सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. जैमी लीवर के साथ वीडियो में कोरियोग्राफर विक्की डैढिच भी नजर आ रही हैं.  जैमी लीवर (Jamie Lever Dance) का यह डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

मौनी रॉय ने बिना किसी डर के शेर को यूं खिलाया खाना, इंटरनेट पर वायरल हुआ Video

जैमी लीवर (Jamie Lever) के इस डांस वीडियो को 2 लाख 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को विक्की डैढिच ने ही कोरियोग्राफ भी किया है. फैन्स जैमी लीवर के इस डांस वीडियो को देख काफी इंप्रेस हैं और कॉमेंट के जरिए रिएक्शन भी दे रहे हैं. जैमी लीवर का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सोनम कपूर, करीना कपूर, फराह खान, आशा भोसले और कंगना रनौत की एक्टिंग करती दिखी थीं.

अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जब हो गई जबरदस्त फाइट, खूब देखा जा रहा थ्रोबैक Video

जैमी लीवर (Jamie Lever) ने इससे पहले अपने पिता जॉनी लीवर (Johnny Lever) संग भी कॉमेडी वीडियो बनाया था. बता दें कि जैमी लीवर ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन की थी. उन्होंने बॉलीवुड में 'किस किस को प्यार करूं' और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने इन फिल्मों में क्रमश: चंपा और गिगली का किरदान निभाया था. बता दें कि जैमी लीवर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपने नए-नए वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन करती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johnny Lever Daughter, Jamie Lever, Jamie Lever Dance Video, Jamie Lever Video, Johnny Lever Daughter Jamie Lever, Jamie Lever Comedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com