- जाह्नवी कपूर का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
- जाह्नवी कपूर ने करवाया ब्राइटडल फोटोशूट
- जाह्नवी कपूर की फोटो वायरल
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने अंदाज को लेकर काफी जानी जाती हैं. फिल्मों से लेकर वह अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है. वीडियो में जाह्नवी पाइलेट्स एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं इसमें उनकी ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी नजर आ रही हैं. फिल्म धड़क, गुंजन सक्सेना में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रहीं थीं. जाह्नवी ने हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malohtra) के लिए ब्राइडल लुक वाली फोटोशूट करवाया था. दरअसल, मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया है जिसके लिए जाह्नवी ने यह पूरा लुक कैरी किया था.
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार अदा किया था. फिल्म में जाह्नवी के रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं. जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर घोस्ट स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी दर्शकों का खूब दिल जीता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं