विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2017

इस एक्टर के भाई के साथ दोबारा फिल्म देखने पहुंचीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

पिछले महीने जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' की स्क्रीनिंग अटेंड की थी.

इस एक्टर के भाई के साथ दोबारा फिल्म देखने पहुंचीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें
हॉलीवुड फिल्म 'बेबी ड्राइवर' की स्क्रीनिंग में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर पहुंचे.
  • 'बेवॉच' के बाद हॉलीवुड फिल्म 'बेबी ड्राइवर' देखने पहुंचे जाह्नवी और ईशान
  • माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से डेब्यू कर रहे ईशान
  • करण जौहर के प्रोजेक्ट से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करेंगी जाह्नवी
नई दिल्ली: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बुधवार रात मुंबई के एक पीवीआर में आयोजित हॉलीवुड फिल्म 'बेबी ड्राइवर' की स्पेशन स्क्रीनिंग में शामिल हुए. इस दौरान दोनों ही मीडिया के कैमरों के लिए पोज देते दिखाई दिए. मौके पर जोड़ी कैजुअल लुक में नजर आई. जाह्नवी यहां व्हाइट टॉप और डेनिम लुक में दिखीं, जबकि ईशान ग्रे टी-शर्ट और जीन्स पहने नजर आए. बताते चलें कि, पिछले महीने जाह्ववी और ईशान ने प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की स्क्रीनिंग अटेंड की थी.  

देखें, स्क्रीनिंग पर शामिल हुए ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की तस्वीरें...
jhanvikapoor
jhanvi kapoor ishaan khattar

बताते चलें कि, ईशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के 21 वर्षीय बेटे ईशान जल्द ही ईरान के मशहूर फिल्मकार माजिद मजीदी की पहली भारतीय फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आएंगे. 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की शूटिंग जनवरी में शुरू और मई में खत्म हुई. फिल्म में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर अभिनेत्री मालविका मोहनन के साथ मुख्य किरदार में हैं. यह फिल्म भाई-बहन के संबंधों पर आधारित है. ईशान, शाहिद कपूर की फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' में भी कैमियो करते नजर आए थे. 
 
 

A post shared by @jhanvikapoor on


श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारियों में जुटी हुई हैं, यही वजह है कि वह पिछले कुछ समय से फिल्मी पार्टियों में रेगुलर हो गई हैं. उनके पिता बोनी कपूर ने पुष्टि की थी कि वह करण जौहर के प्रोजेक्ट से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करेंगी, यह मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक हो सकती है.

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhanvi Kapoor, Jhanvi Kapoor Ishaan Khattar, Ishaan Khattar, Sridevi, Shahid Kapoor, Baby Driver, Star Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com