विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

गणपति पूजा छोड़ सेल्फी लेने में लगा फैन, भड़कीं जया बच्चन ने कहा- ..बेवकूफ

जया बच्चन उस समय आपना आपा खो बैठीं, जब गणपति दर्शन के दौरान एक प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था.

गणपति पूजा छोड़ सेल्फी लेने में लगा फैन, भड़कीं जया बच्चन ने कहा- ..बेवकूफ
जया बच्चन.
  • बप्पा का दर्शन करने पंडाल में पहुंचीं जया बच्चन
  • फैन पर भड़कीं जया बोलीं- ऐसा मत करो, बेवकूफ
  • आखिरी बार फिल्म 'की एंड का' में नजर आई थीं जया
मुंबई: अपने तेज-तरार स्वभाव के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस जया बच्चन हाल ही में आपना आपा खो बैठीं. दरअसल, जया हाल ही में मुंबई में गणपति दर्शन करने के लिए एक मंदिर गईं, दर्शन करने के बाद जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़ीं किनारे खड़ा एक प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा. इस वाकये ने उन्हें गुस्सा दिला दिया. अभिनेत्री ने गुस्से में कहा, "ऐसा मत करो, बेवकूफ." उसे बेवकूफ कहने से पहले उन्होंने उसे कुछ सेकेंड तक गुस्से में घूरकर देखा. 
 
jaya bachchan

जया बच्चन.


कुछ दिनों पहले यह अफवाह आई थी कि मुंबई के इस्कॉन मंदिर में ईशा देओल की गोदभराई कार्यक्रम के दौरान भी जया अपना आपा खो बैठी थीं. इस कार्यक्रम को संपन्न करा रहे पुजारी ने सेल्फी लेना शुरू कर दिया था, जिस पर नाराज बच्चन ने उसे डांटते हुए कहा, "कृपया पूजा कराने पर ध्यान दीजिए."

अभिनेत्री जया बच्चन समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद भी हैं. साथ ही जया फिल्मों में काफी कम नजर आती हैं. आखिरी बार उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'की एंड का' में स्पेशल अपीयरेंस दी थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com