ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब साउथ के सुपर डायरेक्टर एटली अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली शुरुआत में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन अल्लू के पास पहले से ही कई कमिट्मेंट्स थे और एक्टर की ओर से कोई सटीक जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार यानी सलमान खान संग हाथ मिलाया है.
दरअसल, कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस मांगी थी. एटली फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जल्द ही सन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म की घोषणा की जाएगी. इसके अगले साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सलमान खान की बात करें तो वह फिलहाल एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित 'सिकंदर' की शूटिंग में काफी बिजी हैं, जिन्हें आमिर खान अभिनीत 'गजनी' के लिए जाना जाता है. हाल ही में फिल्म का ऐलान किया गया था. उम्मीद है कि 'सिकंदर' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' पोस्टपोन कर दी गई थी, जिसके बाद अब 24 दिसंबर 2024 की रिलीज डेट का ऐलान हाल ही में किया गया है. पहले ऑफिशियल रिलीज डेट 14 अगस्त, 2024 तय की गई थी. लेकिन फिर यह क्रिसमस की ओर खिसक गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं