शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान को लेकर फैन्स का एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर है. फिल्म में रोमांस किंग का वॉयलेंट अंदाज तो दिखाई दे ही रहा है, साथ ही उनका बाल्ड लुक भी क्यूरोसिटी बढ़ा रहा है. इस फिल्म का जब भी जिक्र होता है. तब से अब तक एक नाम बार बार सुनाई दे रहा है ये नाम है एटली. जिस फिल्म में शाहरुख खान हो उस फिल्म में एक और नाम को बार बार हाईलाइट करना यही जताता है कि ये कोई खास हस्ती है. ये नाम है एटली. जो जवान में भले ही नजर नहीं आने वाले हैं लेकिन ये भी सही है कि बिना एटली के जवान पर्दे तक नहीं पहुंच सकती.
एटली शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर हैं. एटली का असली नाम वैसे तो अरुण कुमार है लेकिन वो एटली के नाम से ही फेमस हो चुके हैं. एटली ने अब तक तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. किसी हिंदी फिल्म को डायरेक्ट करने का ये उनका पहला मौका है. इससे पहले वो एस शंकर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते थे. एथिरन, नानबन जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे. फिल्म राजा रानी से साल 2013 में डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने साउथ के सुपरस्टार तलपती विजय के साथ थेरी फिल्म बनाई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एटली ने साल 2013 से लेकर 2023 तक जवान को मिलाकर कुल पांच फिल्में डायरेक्ट की हैं और दो फिल्में प्रोड्यूस की हैं. इसके बावजूद शाहरुख खान और तलपती विजय जैसे स्टार्स उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहते हैं. इसकी वजह है उनका काम जो ढेरों अवॉर्ड्स बटोरता है. एटली के नाम पर भले ही पांच फिल्में बतौर डायरेक्टर दर्ज हों. लेकिन वो उनके लिए दस अवॉर्ड जीत चुके हैं. अपनी पहली ही फिल्म राजा रानी के लिए उन्हें बेस्ट डायलाग राइटर, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड 2013 मिला. बेस्ट डायरेक्टर के लिए विजय अवॉर्ड्स भी मिला. थेरी के लिए वो बेस्ट डायरेक्टर तमिल का सीमा अवॉर्ड जीत चुके हैं. मार्सल फिल्म के लिए भी उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं