विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2018

श्रीदेवी की बेटियों के बीच हुआ मुकाबला, हार-जीत के बाद खुशी-जाह्नवी ने दिया ऐसा रिएक्शन; देखें Video

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और वरुण धवन (Varun Dhawan) द्वारा शुरू किए गए 'सुई धागा चैलेंज' को श्रीदेवी की दोनों बेटियां ने पूरा किया. मुकाबले शुरू होने के कुछ ही सेकेंट्स में जाह्नवी जीत गई और खुशी ने हथियार डाल दिए.

Also Read in
श्रीदेवी की बेटियों के बीच हुआ मुकाबला, हार-जीत के बाद खुशी-जाह्नवी ने दिया ऐसा रिएक्शन; देखें Video
Sui Dhaaga Challenge पूरा करतीं जाह्नवी और खुशी कपूर
  • जाह्नवी-खुशी ने पूरा किया 'सुई धागा चैलेंज'
  • जाह्नवी की हुई जीत तो खुशी ने डाल दिए हथियार
  • 28 सितंबर को रिलीज होगी 'सुई धागा'
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की दोनों बेटियों जाह्नवी (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की गिनती बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर स्टार डॉटर्स में होती है. जाह्नवी फिल्म 'धड़क' से अपनी बॉलीवुड पारी की धमाकेदार शुरुआत कर चुकी हैं, जबकि खुशी इन दिनों अपनी पढ़ाई में बिजी हैं. शनिवार रात श्रीदेवी की दोनों बेटियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एक ही हार और दूसरे की जीत हुई. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर फिल्म 'सुई धागा' का चैलेंज 'सुई धागा चैलेंज' दोनों बहनों ने पूरा किया. मुकाबले शुरू होने के कुछ ही सेकेंट्स में जाह्नवी जीत गई और खुशी ने हथियार डाल दिए.

Sui Dhaaga Challenge: शाहरुख खान ने यूं उड़ाई अनुष्का शर्मा के 'सुई धागा' चैलेंज की धज्जियां, Video हुआ वायरल

'धड़क' के निर्देशक शशांक खेतान ने जाह्नवी और खुशी कपूर को सुई धागा चैलेंज पूरा करने की चुनौती दी. दोनों ने इसे स्वीकारा और शनिवार रात इसका वीडियो जारी किया, जिसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. चैलेंज शुरू होने के कुछ ही सेकेंट्स के भीतर जाह्नवी ने इसे पूरा कर लिया और बड़ी बहन के जीत जाने के बाद छोटी सिस्टर ने हथियार डाल दिए.

देखें, वीडियो...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जाह्नवी-खुशी ने इसे आगे बढ़ाते हुए आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को चैलेंज किया, जिनकी डेब्यू फिल्म 'लवयात्री' रिलीज के लिए तैयार है. जाह्नवी ने अपने 'धड़क' को-स्टार ईशान खट्टर को भी नोमिनेट किया है.

आलिया भट्ट से मिला चैलेंज, रणबीर कपूर ने किया पूरा और कर दिया दीपिका पादुकोण को नॉमिनेट; देखें Video

बता दें, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागाः मेड इन इंडिया (Sui Dhaaga: Made in India)' 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. 'सुई धागा' मौजी बने वरुण धवन (Varun Dhawan) और ममता बनीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की कहानी है. फिल्म की कहानी एक दर्जी की है जो अपने पांव पर खड़ा होने की कोशिश करता है. फिल्म का टॉपिक बहुत दिलचस्प है और फिल्म की टीम ने  'सुई धागा चैलेंज (Sui Dhaaga Challenge)' ही शुरू कर दिया है. ये चैलेंज फिल्म की लीड स्टारकास्ट बड़े-बड़े सितारों को दे रही हैं. 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

अक्षय कुमार सुई में डाल नहीं पाए धागा, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

शाहरुख खान, अक्षय कुमार, करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी इसे कर चुके हैं. लेकिन शाहरुख खान ने जिस अंदाज में इसे किया, वह वाकई बहुत मजेदार है.

VIDEO: वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor, Sui Dhaaga Challenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com