मुंबई में इन दिनों जनता कर्फ्यू चल रहा है. ऐसे में सेलेब्स छुट्टियां मानाने शहर से बाहर निकल पड़े हैं. अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी अपने दोस्तों के साथ मालदीव में वेकेशन पर गई हैं. वह लगातार अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आपने फैन्स के साथ साझा कर रही हैं. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी दोस्त नम्रता के साथ 'कार्डी बी अप' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है. उसमें उन्होंने एक सफेद रंग का क्रॉप टॉप और ब्लू कलर का शॉर्ट पहना है. वीडियो में वह एक पूल के किनारे 'कार्डी बी अप' सॉन्ग पर ठुमके लगाते दिखाई दे रही हैं. उनकी दोस्त नम्रता भी उनके साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है,'फिल्मफेयर स्टेज को मिस कर रही हूं, इसलिए अभी पूल साइड पर कर रहे हैं'. इस पर उनके फैन्स भी उनको काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने लिखा है ' सुपर्ब डांस', तो किसी ने लिखा है 'शानदार'. उनके इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं.
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में फिल्मी 'रूही' (Roohi) में दिखाई दी थीं. इसके बाद वह जल्द ही 'गुड लक जेरी' में नजर आएंगी. साथ ही जाह्नवी करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'तख्त 'और 'दोस्ताना 2' को नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं