विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2018

Video: श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुई जाह्नवी कपूर, 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग पर रो पड़ी...

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर 'धड़क' एक्ट्रेस और उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भावुक हो गईं. वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं...

Video: श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुई जाह्नवी कपूर, 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग पर रो पड़ी...
Sridevi की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर भावुक हुईं Janhvi Kapoor
  • 55वें जन्मदिवस पर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि
  • 'मिस्टर इंडिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर शामिल कपूर परिवार
  • मां की याद में भावुक हुईं जाह्नवी कपूर
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के 55वें जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली के फिल्म डिवीज़न ऑडिटोरियम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. श्रीदेवी की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक 'मिस्टर इंडिया (1987)' की स्पेशल स्क्रीनिंग रविवार को यहां रखी गई. मौके पर अभिनेत्री का पूरा परिवार मौजूद रहा. उनके पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी स्क्रीनिंग में शामिल हुए. 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग पर जाह्नवी अपने आंसू नहीं रोक पाईं. जाह्नवी के फैन क्लब में ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वह मां की याद में इमोशनल होती और अपने आंसू पोछती दिखाई दे रही हैं. न सिर्फ जाह्नवी बल्कि बोनी कपूर भी श्रीदेवी की याद में भावुक हो गए.

श्रीदेवी की बेटी और शाहरुख खान के बेटे के पीछे भागने लगी ये गरीब बच्ची, पैसे के बदले मिला ऐसा रिएक्शन...

कपूर परिवार के अलावा राज्यसभा सांसद और कपूर परिवार के करीबी अमर सिंह को भी यहां देखा गया. मौके पर 'धड़क' से डेब्यू कर चुकीं एक्ट्रेस जाह्नवी क्रीम अनारकली सूट में नजर आईं, जबकि खुशी हल्के हरे ट्रेडिशनल आउटफिट में क्लिक की गईं.

देखें, 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग की तस्वीरें और वीडियो...
 
 
 

A post shared by Bollywoodnewzz (@bollywoodnewzz) on

श्रीदेवी को पहचान नहीं पाए ऋषि कपूर, पुराने वीडियो को लेकर ट्विटर पर जमकर हुई खिंचाई; पढ़ें Tweets

बता दें, इस साल 24 फरवरी को श्रीदेवी ने दुनिया से अलविदा कहा. एक्ट्रेस भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं. शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद उनका परिवार मुंबई लौट आया, लेकिन श्रीदेवी वहां ठहरी. 24 फरवरी की रात को 'दुर्भाग्यवश बाशटब में डूबने' से उनकी मौत हो गई. 28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया.

VIDEO: जाह्नवी की शॉपिंग करने के लिए दुबई में रूकी थी श्रीदेवी ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Janhvi Kapoor, Mr India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com