विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2023

जेमी लीवर भाई के साथ कर रही थीं डांस, तभी हुआ कुछ ऐसा भाई-बहन में जमकर चले लात-घूंसे- देखें वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की फिल्म 'सर्कस' हाल ही में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनका कॉमिक रोल था. जॉनी लीवर के दो बच्चे हैं. जिनमें बेटी जेमी लीवर और बेटा जेस लीवर हैं. उनका यह वीडियो खूब मजेदार है.

जेमी लीवर भाई के साथ कर रही थीं डांस, तभी हुआ कुछ ऐसा भाई-बहन में जमकर चले लात-घूंसे- देखें वीडियो
जॉनी लीवर की बेटी जेमी और बेटे जेस का मजेदार वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की फिल्म 'सर्कस' हाल ही में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनका कॉमिक रोल था. जॉनी लीवर के दो बच्चे हैं. जिनमें बेटी जेमी लीवर और बेटा जेस लीवर हैं. बहन भाई भी फिल्मों में नजर आते रहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों काफी एक्टिव हैं और उनके वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. जेमी लीवर और जेस लीवर का एक फनी वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों भाई-बहन डांस करते हुए अचानक एक दूसरे को पीटने लगते हैं. बेशक वह सिर्फ एक्टिंग करते हैं. लेकिन उनका यह वीडियो काफी मजेदार है और उनके फैन्स को खूब पसंद भी आया था. 

जेमी लीवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'हम एक दूसरे को खूब प्यार करते हैं.' इस वीडियो पर कई सेलेब्रिटी समेत दोनों के फैन्स ने खूब कमेंट और लाइक किए हैं. इस फनी वीडियो में भाई-बहन की दिलचस्प कॉमेडी को देखा जा सकता है. 

यही नहीं जेमी लीवर और जेस लीवर एमएक्स प्लेयर के शो 'अ स्पिन एराउंड दुबई' में भी नजर आने वाले हैं. इस शो में दोनों भाई बहन को दुबई घुमाते हुए देखा जा सकेगा जिसमें मजेदार स्पिन भी होंगे. इसका प्रोमो आज रिलीज हो गया है जबकि इसका ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा. इस तरह भाई-बहन की इस जोड़ी को एकदम अनोखे अंदाज में ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकेगा जिसके साथ ही कुछ सैर भी हो सकेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
A Spin Around Dubai, Jamie Lever, Jesse Lever, MX Player, Jamie Lever Video. Jamie Lever Funny Video, Brother Sister Funny Video, Jesse Lever Funny Video, Funny Video, Johnny Lever Daughter, Johnny Lever Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com