विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

POLE पर जैकलीन फर्नांडिस का योगा, ट्विटर पर यूं उड़ा मजाक

बेशक जैकलीन द्वारा किए गए इस आसान को करना सबके बस में नहीं है. जैसे ही उन्होंने इसकी तस्वीर पोस्ट किया, वैसे ही यूजर्स ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया.

POLE पर जैकलीन फर्नांडिस का योगा, ट्विटर पर यूं उड़ा मजाक
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं जैकलीन फर्नांडिस.
  • पोल पर जैकलीन-वरुण ने किया योगा
  • ट्विटर पर जमकर उड़ा जैकलीन के योगा पोज का मजाक
  • 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं एक्ट्रेस
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी खूबसूरती और जबरदस्त फिटनेस के लिए मशहूर हैं. उनकी फिटनेस से जुड़े कई सबूत आप उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर देख सकते हैं. हाल ही में उन्होंने पोल पर योग की प्रैक्टिस करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. वे ऐसे योगासन कर रही हैं जो हर किसी के बस की बात नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर इस आसन को जैकलीन ने योगिनी बताया है. जैकलीन ने यही आसान अभिनेता वरुण धवन को भी सीखाया है.

खाना चाहते हैं जैकलीन फर्नांडिज के हाथ का खाना? तो श्रीलंका जाना पड़ेगा...
 
 

‘Yogini’ with @lanaroxy

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on


बेशक इस आसान को करना सबसे बस में नहीं है, जैसे ही जैकलीन ने इस तस्वीर को पोस्ट किया, वैसे ही यूजर्स ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया. किसी ने जैकलीन की फिटनेस की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने MEMES बनाकर मजाक उड़ाया.

OMG! वरुण धवन के साथ ये किस तरह के आसन कर रही हैं जैकलीन फर्नांडिसजैकलीन ने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को भी ये आसान सीखाए हैं. वरुण ने भी योगिनी आसन करते हुए तस्वीर साझा की. फोटो में उनके आसन पर जैकलीन हंसती दिख रही हैं.
 

बता दें, जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सलमान खान के साथ ‘रेस-3’ की शूटिंग कर रही हैं. दूसरी ओर वरुण धवन अपनी अगली फिल्म ‘अक्टूबर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म को शूजित सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं. ‘जुड़वां-2’ के बाद वरुण और जैकलीन की ट्यूनिंग अच्छी हो गई है, और दोनों ही अपने अगले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं.

Video: फिल्म 'जुड़वा 2' की टीम से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Varun Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com