विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2019

जैकलीन फर्नांडिस ने बनवाया पहला टैटू, फिर खुशी से यूं उछल पड़ीं...देखें वायरल Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने हाल ही में अपना पहला टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जैकलीन फर्नांडिस ने बनवाया पहला टैटू, फिर खुशी से यूं उछल पड़ीं...देखें वायरल Video
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने बनवाया अपना पहला टैटू
  • जैकलीन फर्नांडिस ने बनवाया अपना पहला टैटू
  • वीडियो पोस्ट कर कही ये बात
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के यूं तो अकसर डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते हैं. लेकिन हाल ही में, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपना पहला टैटू बनवाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. अपना पहला टैटू बनवाते हुए एक्ट्रेस काफी एक्साइटिड नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जैकलीन अपने दोस्तों के साथ टैटू बनावा रही हैं. फैन्स भी जैकलीन के वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

सलमान इस कंटेस्टेंट की लगाएंगे क्लास, सुल्तानी अखाड़े में होगा दंगल, वीकेंड का वार में दिखेंगी ये 5 खास बातें


बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पहली बार टैटू.' जैकलीन फर्नांडिस के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें जैकलीन ने अपना पहले टैटू ब्रा लाइन पर बनवाया है, और वीडियो में वो अपने टैटू को दिखाती हुई भी नजर आ रही हैं.

मॉब लिंचिंग को लेकर अनुराग कश्यप और मणि रत्नम ने लिखा था पीएम मोदी को लेटर, अब दर्ज हुई FIR

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी मुख्य किरदार में नजर आए थे. हालांकि उनको पहचान सलमान खान के साथ की गई फिल्म 'किक' से मिली. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. अब जल्द ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'ड्राइव (Drive)' में नजर आने वाली है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Video, Jacqueline Fernandez Video Viral, Jacqueline Fernandez First Tattoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com