विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2022

जैकलिन फर्नांडीस ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा लगता है आपके खिलाफ जंग सी चल रही है

शिल्पा शेट्टी के शो 'शेप ऑफ यू' के पहले सीजन ने दस्तक दे दी है. पहला एपिसोड जैकलिन फर्नांडीस शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक वेलनेस के माध्यम से अपने सफर के बारे में बात की.

जैकलिन फर्नांडीस ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा लगता है आपके खिलाफ जंग सी चल रही है
शिल्पा शेट्टी के शो में जैकलिन फर्नांडीस ने कही यह बात
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी के शो 'शेप ऑफ यू' के पहले सीजन ने दस्तक दे दी है. पहला एपिसोड जैकलिन फर्नांडीस शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक वेलनेस के माध्यम से अपने सफर के बारे में बात की. मेजबान शिल्पा शेट्टी के साथ बातचीत में, जैकलिन अंत में विवादों के बारे में खुलकर अपना पक्ष रखती हैं और कहती है, 'कभी-कभी आप कुछ बहुत ही बेतरतीब ढंग से लिखा हुआ देखते हैं! न तो इसके बारे में कोई आपसे पूछता और न ही जानना चाहता है. और ऐसा लगता है कि आपके खिलाफ जंग सी चल रही है.' वह अपने खिलाफ चल रहे युद्ध के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि ऐसा कुछ कैसे आपको एक कटु व्यक्ति में बदल सकता है. वह सकारात्मक रहने के महत्व पर भी जोर देती है.

इस पर शिल्पा शेट्टी जैकलिन फर्नांडीस से कहती हैं कि 'कंट्रोवर्सी हो या न हो, भाड़ में जाएं लोग, हम अपनी जिंदगी जिएंगे.' शिल्पा शेट्टी ने पूछा कि आपका फेवरिट बॉडी पार्ट क्या है तो जैकलिन फर्नांडीस ने जवाब दिया कि टांगें. इस तरह इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और जैकलिन फर्नांडीस की मजेदार केमेस्ट्री देखी जा सकती है. इस वीडियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

जैकलिन फर्नांडीस की अगली फिल्म बच्चन पांडे हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार होंगे. उनके अलावा कृति सेनन और अरशद वारसी भी नजर आएंगे. इतना नहीं जैकलीन जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में अपने टैलेंट का परचम लहराने वाली हैं. वह किक 2 में भी नजर आ सकती हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे कई बॉलीवुड सितारे, नोरा फतेही और जाह्नवी कपूर का दिखा अलग अंदाज

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Controversies, Jacqueline Fernandez Video, Shilpa Shetty, Shape Of You, YouTube, Shilpa Shetty Video, जैकलिन फर्नांडीस, शिल्पा शेट्टी, Jacqueline Fernandez Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com