विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2019

जैकलीन फर्नांडिस ने इस अंदाज में मनाया अपना 34वां जन्मदिन, बार-बार देखा जा रहा Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस दौरान के उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर कहर बरपा रहे हैं.

जैकलीन फर्नांडिस ने इस अंदाज में मनाया अपना 34वां जन्मदिन, बार-बार देखा जा रहा Video
जैक्लीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने मनाया अपना 34वां जन्मदिन
  • जैकलीन फर्नांडिस ने मनाया अपना 34वां जन्मदिन
  • अपने मॉम डैड के साथ बर्थडे मनाती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की एक्सप्रेशन क्वीन जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं. सलमान खान की फिल्म 'किक' से बॉलीवुड में फेमस हुई एक्ट्रेस अपना बर्थडे परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फिलहाल, जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका में हैं और यहां पर अपने पैरेंट्स के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं. जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के केक कटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. वीडियो में जैक्लीन ने नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है. वीडियो में एक्ट्रेस अपना केक काटते समय काफी एक्साइटिड नजर आ रही हैं. 

कपिल शर्मा ने किशोर कुमार को लेकर किया यह खुलासा, हंस-हंसकर लोटपोट हो गए सभी...देखें Video


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस अपने मॉम और डैड के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं. जैक्लीन ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ शैंपेन की बोतल खोलती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'My Happy Place With My Happy People!' उनके इस वीडियो पर गुरू रंधावा, शिल्पा शेट्टी और दिया मिर्जा ने कमेंट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं.

Dance India Dance में कपिल देव ने मचाया धमाल, करीना कपूर संग यूं किया डांस... देखें Video


बता दें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी लीड किरदार में नजर आए थे. हालांकि उनको पहचान सलमान खान के साथ की गई फिल्म 'किक' से मिली. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. अब जल्द ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'ड्राइव (Drive)' में नजर आने वाली है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Age, Jacqueline Fernandez Celebrated Her 34th Birthday, Jacqueline Fernandez Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com