भारतीय रेलवे पहली बार अपनी सेवाओं में एक नया और दिलचस्प बदलाव ले कर आया है. भारतीय रेलवे ने अपने 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' का उद्घाटन किया है, जो एक नया कांसेप्ट है और आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) अपनी पूरी कास्ट के साथ मुंबई से दिल्ली मार्ग पर फिल्म का प्रचार करने के लिए तैयार है. इस नए कांसेप्ट के साथ, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ट्रैन में प्रचार का शुभारंभ किया गया है जहां इस वाहन को विशेष रूप से प्रचार की गतिविधियों के लिए ट्रैक पर उतारा गया है. साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 4' पहली फिल्म है, जो इस ट्रेन में मुंबई से दिल्ली तक के अपने सफ़र में फ़िल्म के प्रोमोशन को अंजाम देगी.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का TikTok पर धमाल, वायरल हुए ये 5 Video
'हाउसफुल 4' (Housefull 4) के सभी कलाकारों और मीडिया बिरादरी की उपस्थिति में आज का दिन भारतीय रेल के इतिहास में एक नया अध्याय है. फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, “मैं सरकार और भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई इस नई पहल के बारे में सुनकर बेहद खुश हूं. इंडस्ट्री और रेलवे के एक साथ आने से नए रास्ते खुलेंगे और कला, संस्कृति एवं भारत के इतिहास में अधिक योगदान के रूप में नए क्षितिज को चिह्नित करेगा. इस पूरे नए अनुभव के लिए संपूर्ण कास्ट बेहद उत्साहित है."
सनी देओल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर किया ऐलान, बताया इस पार्टी की बनेगी सरकार
भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी समय के साथ अपनी सेवाओं और रूपांतरण का पता लगाते रहते है और यह नया कॉन्सेप्ट निश्चित रूप से मनोरंजन उद्योग को एक नए अध्याय के रूप में राष्ट्र के मार्ग पर अधिक गहराई में ले जाने के लिए एक कदम है. फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह कहते है, "हाउसफुल 4 भारतीय रेलवे के साथ मुंबई से राजधानी शहर के लिए एक अनोखी ट्रेन यात्रा के लिए उत्साहित है. यह ट्रेन की सवारी हाउसफुल 4 की संपूर्ण कास्ट और मीडिया को पागलपन से भरपूर सफर पर ले कर जाएगी, ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म 25 अक्टूबर को अपनी रिलीज के साथ दर्शकों को हंसी से भरपूर एक सफ़र ले जाने के लिए तैयार है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं किया नागिन डांस, ऑडियंस में मच गया हल्ला- देखें Video
अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े अभिनीत मल्टी-स्टारर फिल्म एक प्रफुल्लित करने वाली रोलर कोस्टर की सवारी है जो आज 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' के साथ नए अंदाज में फ़िल्म के प्रचार करने वाली पहली फ़िल्म है. 'हाउसफुल 4' साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हंसी के पटाखे फोड़ने के लिए तैयार है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं