विज्ञापन

जब वी मेट 2 से इम्तियाज अली ने झाड़ लिया पल्ला, बोले- कोई और बना ले, फिल्म को बताया बेकार एक्सपेरिमेंट

इम्तियाज अली ने साफ कर दिया है कि वो ‘जब वी मेट 2’ लिखने के मूड में नहीं हैं. हालांकि अगर कोई दूसरा डायरेक्टर इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है.

जब वी मेट 2 से इम्तियाज अली ने झाड़ लिया पल्ला, बोले- कोई और बना ले, फिल्म को बताया बेकार एक्सपेरिमेंट
इम्तियाज अली ने ‘जब वी मेट 2’ से बनाई दूरी, बोले- कोई और बनाना चाहे तो...

बॉलीवुड में जब भी कल्ट रोमांटिक फिल्मों की बात होती है तो ‘जब वी मेट' का नाम सबसे पहले लिया जाता है. शाहिद कपूर और करीना कपूर की ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. ऐसे में जब ‘जब वी मेट 2' को लेकर सवाल उठा तो फैंस को उम्मीद थी कि शायद इम्तियाज अली कोई बड़ा हिंट देंगे. लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा. इम्तियाजा अली ने साफ कह दिया कि उन्हें इस फिल्म की दुनिया में दोबारा लौटने का कोई खास इंटरेस्ट नहीं है. हां, अगर कोई दूसरा डायरेक्टर इसकी नई कहानी बनाना चाहता है तो उन्हें उससे कोई दिक्कत नहीं होगी. इम्तियाज का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: गर्म तेल से जली जन्नत जुबैर, चोट लगने के बाद सेट पर दिखाया ऐसा जज्बा, तारीफ करने पर मजबूर हुए साथी

‘जब वी मेट 2' किसी और को सौंपने को तैयार इम्तियाज

एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली ने मजाक-मजाक में वेदांग रैना और शरवरी की तरफ देखते हुए कहा कि कोई इन्हें लेकर ‘जब वी मेट 2' क्यों नहीं बना देता. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सच में अपनी इतनी बड़ी फिल्म किसी और को देने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने बिना सोचे तुरंत '100 प्रतिशत' कह दिया. हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो खुद इस फिल्म को लिखना नहीं चाहते. उनके मुताबिक अगर किसी के पास दमदार कहानी है तो वो इस फिल्म को आगे बढ़ा सकता है.

वेदांग और शरवरी भी रह गए हैरान

इसी बातचीत में मौजूद वेदांग रैना ने भी मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि जब इम्तियाज ने उनका नाम लिया तो उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ. वेदांग बोले कि उन्हें लगा शायद इम्तियाज अपनी नई फिल्म के एक्टर्स का नाम लेने की वजह से ऐसा बोल रहे हैं. वहीं शरवरी ने इसे अपने लिए बहुत बड़ी तारीफ बताया. दोनों की बातें सुनकर इम्तियाज भी हंस पड़े और बोले कि उनके एक्टर्स को लगता है कि वो सिर्फ फिल्म प्रमोट करने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं.

‘लव आज कल 2' को बताया बेकार एक्सपेरिमेंट

इसी बातचीत में इम्तियाज अली ने ‘लव आज कल 2' को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि ये एक 'बेकार एक्सपेरिमेंट' साबित हुई. इम्तियाज ने बताया कि शुरुआत में इस फिल्म का नाम ‘रिवर्स' रखा गया था और इसे ‘लव आज कल' फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाने का फैसला बाद में लिया गया. उनके मुताबिक सिर्फ कमर्शियल फायदा सोचकर किसी फिल्म का दूसरा पार्ट बनाना सही नहीं होता.

सारा और कार्तिक की फिल्म को मिली थी जमकर आलोचना

साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना हुई थी. खासतौर पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की एक्टिंग को लेकर लोगों ने जमकर मीम्स बनाए थे. अब खुद इम्तियाज अली का इसे “बेकार एक्सपेरिमेंट” कहना लोगों को और भी चौंका रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com