विज्ञापन

पति ने बनाई फिल्म, बीवी बनी हीरोइन और छोटे भाई को बनाया हीरो, 1993 की सबसे महंगी फिल्म के बावजूद हुई फ्लॉप

1993 की सबसे महंगी फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. इसकी कहानी जावेद अख्तर ने लिखी थी. लेकिन फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. इसको बड़े भाई ने प्रोड्यूस किया, छोटा भाई हीरो बना और बीवी हीरोइन.

पति ने बनाई फिल्म, बीवी बनी हीरोइन और छोटे भाई को बनाया हीरो, 1993 की सबसे महंगी फिल्म के बावजूद हुई फ्लॉप
1993 की सबसे महंगी फिल्म हुई फ्लॉप, इसका था परिवार कनेक्शन

90 का दशक बॉलीवुड के लिए बहुत लाजवाब था. जहां सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और गोविंदा का बॉक्स ऑफिस पर राज रहा तो वहीं कई हिट फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. लेकिन एक डायरेक्टर के लिए 90 के दशक का 1993 साल कुछ खास नहीं रहा क्योंकि उस साल उन्होंने ऐसी फिल्म बनाई, जो साल की सबसे महंगी फिल्म थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बजट की कमाई भी नहीं वसूल पाई. जबकि इस फिल्म में बॉलीवुड की टॉप जोड़ी नजर आई थी, जिसमें हीरोइन उनकी पत्नी और छोटा भाई हीरो था. इस फिल्म की स्क्रिप्ट जावेद अख्तर ने लिखी थी, जिसका फ्लॉप होने के बाद उन्हें पछतावा हुआ. 

श्रीदेवी और अनिल कपूर की फ्लॉप हुई जोड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित रुप की रानी चोरों का राजा का ऐलान 1987 में हुआ था, जिसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए. वहीं बोनी कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. हालांकि पहले इस फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट कर रहे थे, जिन्होंने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया, जिसके बाद सतीश कौशिक को डायरेक्शन की जिम्मेदारी मिली. फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर के अलावा अनुपम खेर, जॉनी लीवर और जैकी श्रॉफ अहम किरदार में नजर आए. खास बात यह थी कि जैकी श्रॉफ के साथ श्रीदेवी की साथ में आखिरी फिल्म थी. 

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Last Rites Live Updates: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

जावेद अख्तर की स्क्रिप्ट हुई फ्लॉप

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड के जाने माने राइटर जावेद अख्तर ने रुप की रानी चोरों का राजा की कहानी लिखी थी. वहीं जब फिल्म रिलीज हुई तो आईएमबीडी के अनुसार, मीडिया ने जावेद अख्तर को फिल्म की बेकार कहानी के लिए दोषी ठहराया. जबकि उन्होंने कहा था कि अगर फिल्म अच्छा नहीं करती है, तो वह इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे. वहीं अनिल कपूर ने भी खुद को जिम्मेदार ठहराया कि उन्होंने स्क्रिप्ट के लिए हां किया था और 6 साल स्क्रिप्ट में लगाए. 

अनिल कपूर ने खुद बताया फ्लॉप है फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

बॉक्स ऑफिस पर रूप की रानी चोरों का राजा ने केवल 3 करोड़ की कमाई हासिल की थी. हालांकि बजट 10 करोड़ का था. वहीं 6 साल में फिल्म का निर्माण किया गया. लेकिन कहा जाता है कि जब फिल्म का प्रीमियर हुआ तो अनिल कपूर ने मुस्कुराते हुए अमिताभ बच्चन और सुभाष घई से कहा कि यह फिल्म फ्लॉप है. हालांकि सुभाष घई ने अनिल से उम्मीद बनाए रखने और अपनी फिल्म हीरो और कर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी फिल्मों के बारे में अक्सर पहले नेगेटिव रिपोर्ट आती हैं. पर बाद में वह रफ्तार पकड़ लेती हैं.

ये भी पढ़ें- आशा भोसले की नातिन बॉलीवुड की सुपरस्टार, 16 की उम्र में मिला सलमान खान संग फिल्म का ऑफर, पापा हैं खूंखार विलेन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com