विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2021

Hungama 2: दर्शकों का इंतजार खत्म, कल आएगा 'हंगामा 2 का ट्रेलर, 23 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

Hungama 2: शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव स्टारर कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' (Hungama 2) इस साल 23 जुलाई को 'डिज्नी+ हॉटस्टारट पर रिलीज होगी.

Hungama 2: दर्शकों का इंतजार खत्म, कल आएगा 'हंगामा 2 का ट्रेलर, 23 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
'हंगामा 2' (Hungama 2) इस साल 23 जुलाई को हीगी रिलीज
नई दिल्ली:

Hungama 2: शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव स्टारर कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' (Hungama 2) इस साल 23 जुलाई को 'डिज्नी+ हॉटस्टारट पर रिलीज होगी. डिजिटल मंच ‘डिज्नी+ हॉटस्टार' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया गया और इसकी रिलीज की तारीख की जानकारी दी गई. ट्वीट में लिखा था, "अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने का इंतजार अब खत्म और इस बार प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ दोगुना ‘हंगामा' होगा. क्या आप हंसी के दंगल के लिए तैयार हैं?"

'हंगामा 2' (Hungama 2) साल 2003 में आई ‘हंगामा' का सीक्वल है और इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म निर्माताओं ने कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण सिनेमाघरों के बंद रहने के मद्देनजर इसे सीधे ‘ओवर द टॉप' (ओटीटी) मंच पर रिलीज करने का मई में फैसला किया.

फिल्म ‘हंगामा 2' का ट्रेलर बृहस्पतिवार को जारी किया जाएगा. परेश रावल एक बार फिर इसमें नजर आएंगे और उनके साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मीजान और प्रणिता सुभाष फिल्म के साथ जुड़ने वाले नए सितारे हैं. आशुतोष राणा, मनोज जोशी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और टीकू तलसानिया भी इसमें अहम किरदार निभाते दिखेंगे. पहली ‘हंगामा' में परेश रावल के अलावा शोमा आनंद, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन नजर आए थे. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hungama 2, Hungama 2 Release Date, Paresh Rawal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com