विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2019

'वर्ल्ड मोस्ट हैंडसम मैन' का खिताब पाने पर अब आया ऋतिक रोशन का रिएक्शन, कहा-यह उपलब्धि बड़ी...

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का 'वर्ल्ड मोस्ट हैंडसम मैन (World's Most Handsome Man)' का खिताब हासिल करने पर अब रिएक्शन आया है.

Also Read in
'वर्ल्ड मोस्ट हैंडसम मैन' का खिताब पाने पर अब आया ऋतिक रोशन का रिएक्शन, कहा-यह उपलब्धि बड़ी...
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने 'मोस्ट हैंडसम मैन' होने पर आया रिएक्शन
  • 'वर्ल्ड मोस्ट हैंडसम मैन' बने ऋतिक रोशन
  • खिताब मिलने को लेकर ऋतिक ने कही ये बात
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ऋतिक का इंटरव्यू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को हाल ही में दुनिया का सबसे हैंडसम मैन (World's Most Handsome Man) का खिताब हासिल हुआ है. ऋतिक रोशन कैप्टन अमेरिका, 'क्रिस इवांस (Chris Evans)', ट्विलाइट के एक्टर रोबर्ट पैटीसन (Robert Pattinson) और इंग्लैंड के फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) को पछाड़ा है. अब इस पर खुद ऋतिक का रिएक्शन आया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब ऋतिक रोशन से उनके इस खिताब को हासिल करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये 'ब्रोकॉली' का असर है. हालांकि बाद में उन्होंने कहा, 'मजाक कर रहा हूं. मैं इस खिताब को लेकर बहुत आभारी हूं, हालांकि वास्तव में ये कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है.'

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, कहा - ये लोग बन सकते हैं जम्मू और कश्मीर के लिए सबसे बड़ा खतरा


ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने आगे कहा, 'मेरे हिसाब से, इस दुनिया में जो चीज सबसे ज्यादा महत्वकांक्षी हैं और जिसे लोग दुनिया में सबसे ज्यादा मानते हैं, वो है आपका कैरेक्टर. एक अच्छा चरित्र आपको और ज्यादा आकर्षित बनाता है.' बता दें हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' रिलीज हुई थी, इस फिल्म को फैन्स का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था.

नेहा कक्कड़ ने 'सॉरी सॉन्ग' पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, वायरल हुआ क्यूट Video

ऋतिक रोशन की ये फिल्म मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पिछड़े पृष्ठभूमि के बच्चों को मुफ्त में आईआईटी की तैयारी करवाई. इस फिल्म के जरिए लोगों को न केवल आनंद कुमार (Anand Kumar) के बारे में पता चला है, बल्कि उनके जीवन की कई कहानियां भी सुनने को मिली . इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrtihik Roshan) की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है. अब जल्द ही ऋतिक, टाइगर श्रॉफ के साथ 'वॉर (War)' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Worlds Most Handsome Man, Hrithik Roshan World's Most Handsome Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com