ऋतिक रोशन (फाइल फोटो)
- ऋतिक ओपनिंग सेरेमनी में करेंगे डांस
- प्रैक्टिस कर दी शुरू
- अपने ही गाने पर दिखाएंगे डांस मूव
नई दिल्ली:
ऋतिक रोशन इस साल आईपीएल के उद्घाटन समारोह में होने वाले फिनाले एक्ट में परफॉर्म कर चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे. सुपरस्टार ने बीते दिन से इस फ़िनाले एक्ट की रिहर्सल शुरू कर दी है, जहां वह अपनी पिछली फिल्मों से अपने हिट गाने के मिश्रण पर परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे जिनमें धूम मचाले, एक पल का जीना, बावरे बावरे, सेनोरीटा जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. डांस और परफॉर्मेंस में माहिर ऋतिक रोशन अपने इस एक्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है ताकि अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर वह अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए उत्सुक है.
Must Watch: बेटे रेहान के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने पोस्ट किया ये inspirational वीडियो
ऋतिक अक्सर अपने डांस के साथ मंच पर चार चांद लगा देते है और डांस में उनकी बारीकी से मेल करना एक असाधारण बात है. अवॉर्ड समारोह और आईपीएल में उनकी पिछली परफॉर्मेंस को आज भी यूट्यूब पर उनके फैंस द्वारा देखा जाता है.
सुपर स्टार ऋतिक रोशन से जब इसके बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, "जी हां, मैं आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर सकता हूं कि मैं आईपीएल के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने वाला हूं. मैंने इसकी रिहर्सल शुरू कर दी है. लाइव ऑडिएंस के सामने एक बार फिर से परफॉर्म करना मजेदार होगा.''
VIDEO: मुंबई में प्ले के स्पेशल प्रिव्यू में साथ पहुंचे ऋतिक और सुजैन
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hrithik Roshan, Opening Ceremony Ipl 2018, IPL 2018