विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो, इसलिए उठाया गया ये कदम

फ़िल्म 'सुपर 30' की प्रोडक्शन टीम ने फ़िल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए है.

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो, इसलिए उठाया गया ये कदम
ऋतिक रोशन (फिल्म 'सुपर 30' का एक दृश्य)
  • ऋतिक की आने वाली फिल्म है 'सुपर 30'
  • फ़िल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • ऋतिक के लुक को दर्शकों ने खूब सराहा
नई दिल्ली: फ़िल्म 'सुपर 30' की प्रोडक्शन टीम ने फ़िल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए है. प्रोडक्शन टीम नहीं चाहती कि फ़िल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक हो, ऐसे में ऐतिहातन तौर पर फिल्म के कंटेंट को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. फ़िल्म में पहली बार टीचर की भूमिका निभा रहे रितिक रोशन की इस फ़िल्म के प्रति दर्शक खासा उत्साहित है. कहानी की प्रामाणिकता को बनाये रखने के लिए फ़िल्म की टीम इसे वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माना चाहती थी लेकिन फ़िल्म में सुपरस्टार रितिक रोशन की मौजूदगी के चलते यह संभव नही हो सका.

Photos: पापड़ बेचते हुए दिखाई दिए ऋतिक रोशन, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

जब भी टीम वास्तविक स्थानों पर फ़िल्म को फ़िल्माने की कोशिश करते तो, सेट के आस-पास लोगों का हुजूम इकट्ठा हो जाता था. ऐसे में वहां मौजूद प्रशंसक अपने पसंदीदा सुपरस्टार को मोबाइल फ़ोन के कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते जिसके चलते 'सुपर 30' से अभिनेता का लुक देखते ही देखते इंटरनेट पर लीक होने लगा. हालांकि फिल्म में रितिक रोशन के लुक को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है लेकिन फ़िल्म की निर्माता अतिरिक्त सावधानी बरत रहे है ताकि फ़िल्म से जुड़ा कोई कंटेंट अब लीक ना हो, इसलिए फ़िल्म के सेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

ऋतिक रोशन का Look हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, 'सुपर 30' में निभाएंगे दमदार रोल

रितिक रोशन की आगामी बायोपिक 'सुपर 30' साल 2019 बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फ़िल्म में रितिक रोशन पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे है ऐसे में बॉलीवुड के इस सुपरहीरो के प्रशंसक उन्हें अनदेखे अवतार में देखने के लिए खासा उत्साहित है. फ़िल्म का पहला लुक रिलीज होने के बाद, रितिक रोशन को फ़िल्म की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ गंगा के घाट पर देखा गया था. हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हुई जिसमें रितिक रोशन "पापड़वाला" के किरदार में नज़र आ रहे हैं.

Super 30 का फर्स्ट लुक रिलीज, IIT की कोचिंग देने के लिए तैयार ऋतिक रोशन

फ़िल्म में रितिक रोशन के अनदेखे अवतार ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है ऐसे में जनता के उत्साह को मद्देनजर रखते हुए, फ़िल्म के निर्माता ने अगली आधिकारिक घोषणा तक लुक को सीक्रेट रखने का फ़ैसला लिया है.

VIDEO: स्पेशल प्रिव्यू में साथ पहुंचे ऋतिक और सुजैन

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Super 30, Super 30 Anand Kumar, Anand Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com