विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2020

ऋतिक रोशन की एक्ट्रेस सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' में आएंगी नजर...

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्ट्रेस अब बनेंगी सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म की लीड हीरोइन, फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali)' में 'दबंग खान' के साथ आएंगी नजर.

ऋतिक रोशन की एक्ट्रेस सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' में आएंगी नजर...
पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सलमान खान (Salman Khan) के साथ करेंगी फिल्म
  • पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ आएंगी नजर
  • फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में बनीं लीड एक्ट्रेस
  • ऋतिक रोशन के साथ फिल्म से किया था डेब्यू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) 2021 की ईद के मौके पर फैन्स को 'कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali)' फिल्म के जरिए बड़ा तोहफा देने वाले हैं. यह फिल्म अपने एनाउंसमेंट के दौरान से ही काफी सुर्खियों में है. अब 'कभी ईद कभी दिवाली' के लिए लीड एक्ट्रेस को भी चुन लिया गया है. फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक सलमान खान के साथ उनकी इस अपकमिंग फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आएंगी. 

तारा सूतारिया का Video हुआ वायरल, करीना कपूर के भाई संग स्टेज पर यूं मचाया धमाल...


बता दें, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) पहली बार सलमान खान (Salman Khan) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. रमेश बाला के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन और प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. 

Malang Box Office Collection Day 4: दिशा और आदित्य की 'मलंग' ने चौथे दिन भी कि धांसू कमाई, कमा डाले इतने करोड़


वहीं, बता दें सलमान खान (Salman Khan) आखिरी बार 'दबंग 3 (Dabangg 3)' में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की. हालांकि, नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के चलते यह फिल्म कमाई के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. इसके अलावा एक्टर बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) को भी होस्ट कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Pooja Hegde, Kabhi Eid Kabhi Diwali, Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Actress Pooja Hegde, Kabhi Eid Kabhi Diwali Film, Salman Khan Film, Sajid Nadiadwala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com