बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने अपना 51वां जन्मदिन पूर्व पत्नी और खास दोस्त सबा आजाद संग मनाया. सुजैन खान के भाई जायद खान ने सोशल मीडिया पर जश्न की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ सुजैन खान और खास दोस्त सबा आजाद समेत अन्य दोस्त नजर आए. सोशल मीडिया पर एक्टिव जायद ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक को शुभकामनाएं देते हुए माना कि वो हमेशा उन्हें गाइड करते रहे हैं.शेयर की गई तस्वीर में जायद खान के साथ ऋतिक रोशन, सुजैन खान, उनके प्रेमी अर्सलान, सबा आजाद और कुछ दोस्त नजर आए. जायद खान ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरे भाई, एक ऐसे शख्स को, जिसकी मैं बहुत प्रशंसा करता हूं! जिसकी इच्छा शक्ति कमाल की है."
एक्टर ने आगे लिखा, "वह हमेशा से मेरे लिए एक ईमानदार गाइड रहे हैं. जिनकी सलाह मैं हमेशा लेता हूं और गहराई से आत्मनिरीक्षण करता हूं. मेरे भाई आपका आने वाला साल और भी कमाल का रहे, आप और भी शाइन करें. आपको बहुत सारा प्यार. हमेशा ऐसे बने रहो!”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, ऋतिक और सुजैन बचपन के दोस्त रहे हैं, इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया और उन्होंने साल 2000 में शादी कर ली. हालांकि, शादी के 14 साल बाद दोनों अलग हो गए. ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं. वहीं, जायद खान के बारे में बता दें कि वह दिग्गज अभिनेता संजय खान के बेटे हैं. उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई ‘चुरा लिया है तुमने' से करियर की शुरुआत की थी. जायद, शाहरुख खान, अमृता राव और सुष्मिता सेन के साथ ‘मैं हूं ना' में भी काम कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इसके बाद उन्हें ‘वादा', ‘शब्द', ‘दस' और ‘शादी नंबर 1' जैसी फिल्मों में काम किया.
जायद खान ने 2006 में आई सोहेल खान की एक्शन मल्टी-स्टारर ‘फाइट क्लब - मेंबर्स ओनली' में भी काम किया था. इसके बाद वह ‘रॉकी द रिबेल' में दिखाई दिए. अभिनेता ‘कैश', ‘स्पीड', ‘मिशन इस्तांबुल', ‘युवराज', ‘ब्लू' में भी दिखे. एक्टर ने साल 2011 में प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट रखा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं