विज्ञापन

EXCLUSIVE: कैसे आया 4000 करोड़ की रामायण बनाने का ख्याल? नमित मल्होत्रा ने कहा- 10 साल पहले देखा था सपना

दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार शाम फिल्म ‘रामायण’ का भव्य प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स एक साथ नजर आए. दिल्ली में हुए ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट में नमित मल्होत्रा ने बताया कि आखिर ‘रामायणम’ बनाने का सपना कैसे शुरू हुआ.

EXCLUSIVE: कैसे आया 4000 करोड़ की रामायण बनाने का ख्याल? नमित मल्होत्रा ने कहा- 10 साल पहले देखा था सपना
नमित मल्होत्रा ने बताया कैसे बनी 4000 करोड़ की रामायण

दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार शाम फिल्म ‘रामायण' का भव्य प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स एक साथ नजर आए. इस खास मौके पर रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारों ने शिरकत की. इवेंट के दौरान फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया कि आखिर उन्हें ‘रामायण' बनाने का विचार कैसे आया. उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने एक दशक पहले लिया था. उनका सपना सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सिनेमा की ताकत को पूरी दुनिया के सामने उसी भव्यता के साथ पेश करना था, जिसके वह हकदार हैं.

‘हॉलीवुड तक भारत का नाम पहुंचाना चाहता था'

नमित मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने तीन लोगों के साथ मिलकर एक छोटी-सी कंपनी शुरू की थी और शुरुआत से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखा था. जब वे अपनी फैमिली के साथ विदेश शिफ्ट हुए तो उन्हें महसूस हुआ कि वहां के लोग भारतीय डॉक्टरों, टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स और बाकी क्षेत्र के लोगों का सम्मान करते हैं, लेकिन भारतीय सिनेमा को वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने पिछले वर्षों में विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कीं और ऑस्कर जीतकर इतिहास भी रचा. इसके बावजूद उनके मन में हमेशा यह इच्छा रही कि भारत की अपनी कहानी को विश्व स्तर पर उसी भव्यता के साथ पेश किया जाए.

‘रामायण से बेहतर कहानी कोई नहीं लगी'

नमित मल्होत्रा ने बताया कि जब उन्होंने सोचा कि ऐसी कौन-सी कहानी है जिस पर पूरे देश को गर्व है और जिसे पूरी दुनिया के सामने शानदार तरीके से रखा जा सकता है, तब उन्हें सिर्फ ‘रामायण' ही नजर आई. उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पहले उन्होंने प्रण लिया था कि अगर इस कहानी को बनाएंगे तो पूरे दिल, जुनून और समर्पण के साथ बनाएंगे. यही संकल्प आगे चलकर ‘रामायण' के रूप में साकार हुआ. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसमें रणबीर कपूर, साईं पल्लवी समेत कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 4000 करोड़ की बजट वाली इस फिल्म का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा की ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने रचा इतिहास, पहली ही डायरेक्टोरियल फिल्म को मिला नेशनल अवॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com