विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2019

फरहान अख्तर के खिलाफ हिंदू संगठन ने दर्ज कराई शिकायत, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया था Tweet

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के खिलाफ नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) पर ट्वीट को लेकर हिंदू संगठन ने शिकायत दर्ज कराई है.

फरहान अख्तर के खिलाफ हिंदू संगठन ने दर्ज कराई शिकायत, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया था Tweet
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के खिलाफ केस हुआ दर्ज
  • फरहान अख्तर के खिलाफ दर्ज हुआ केस
  • नागरिकता संशोधन कानून पर देशद्रोही ट्वीट करने का लगा आरोप
  • हिंदू संगठन ने दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अकसर समसामियक मुद्दों पर ट्विटर पर फैन्स के साथ अपनी राय पेश करते नजर आ जाते हैं. फरहान अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए. इसमें एक्टर ने नागरिकता संशोधन कानून पर अपना विरोध दर्ज कराया. अब फरहान अख्तर के खिलाफ हिंदू संगठन (Hindu Sanghatan) ने शिकायत दर्ज कराई है. इस बात की जानकारी एएनआई के ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई है. 

Dabangg 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने की बंपर ओपनिंग, कमा डाले इतने करोड़

इस ट्वीट के अनुसार, "नागरिकता कानून को लेकर हिंदू संगठन ने फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में, हिंदू संगठन ने में लिखा, बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से डर, अराजकता पैदा करने वाले देशद्रोही ट्वीट पोस्ट किए हैं." 

तैमूर अली खान ने पापा सैफ अली खान और मॉम करीना कपूर संग यूं काटा केक, वीडियो हुआ वायरल

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar Twitter) के खिलाफ यह शिकायत हैदराबाद के वकील करुणा सागर ने की है. वह हिंदू संगठन से जुड़े हुए है. बता दें, फरहान अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था. इस दौरान की उनकी फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farhan Akhtar, Citizenship Amendment Act, Case Filed On Farhan Akhtar, Farhan Akhtar Twitter, Farhan Akhtar Tweet On CAA, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com