विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

हिना खान को 'डैमेज्ड 2' में करनी पड़ी स्मोकिंग, बोलीं- मेरे लिए आसान नहीं था...देखें Video

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2 (Damaged 2)' में अपने किरदार के लिए ऐसा काम किया, जो असल जिंदगी में करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है.

हिना खान को 'डैमेज्ड 2' में करनी पड़ी स्मोकिंग, बोलीं- मेरे लिए आसान नहीं था...देखें Video
हिना खान (Hina Khan) ने बताया, कितना मुश्किल था उनके लिए स्मोक करना
  • हिना खान को करनी पड़ी स्मोकिंग
  • आसान नहीं था एक्ट्रेस के लिए
  • हिना खान ने बताया पूरा एक्सपीरियंस
नई दिल्ली:

टेलीविजन की फेवरिट बहू एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब टीवी छोड़ बड़े पर्दे पर अपना करियर बनाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. हाल ही में हिना खान की फिल्म 'हैक्ड (Hacked)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. उनकी पहली फिल्म का ये ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हिना खान ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने  वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2 (Damaged 2)' के लिए ऐसा काम किया है, जो असल जिंदगी में करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है. दरअसल, एक्ट्रेस हिना खान को 'डैमेज्ड 2' में 'गौरी बत्रा' का  किरदार निभाने के लिए स्मोकिंग करनी पड़ी. 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने पोस्ट की ऐसी फोटो, लिखा- हम नहीं होते एडजस्ट...

हिना खान (Hina Khan) ने अपने किरदार को लेकर इंटरव्यू में बताया, "उसके लिए, जो किसी को कमरे में स्मोकिंग करते देख भाग जाता हो,  मैं उस तरह की इंसान हूं जो लोगों को अपने कमरे में स्मोकिंग करने से रोकती है, मैं उन्हें बाहर जाकर स्मोक करने के लिए कहती हूं. लेकिन इस किरदार के लिए पहली बार मैंने स्मोकिंग की और मुझ जैसे इंसान के लिए यह काफी मुश्किल था. लेकिन मेरे डायरेक्टर एकांत ने इसमें मेरी काफी मदद की. उन्होंने मुझे खुला विकल्प भी दिया, उन्होंने कहा कि मैं बिना स्मोक किए भी शूटिंग कर सकती हूं. लेकिन मुझे उस तरह ही पसंद था जिस तरह लिखा गया था."

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सड़क पर खड़े होकर अजनबियों को लगाया गले, बोलीं- प्यार बांटते चलो...

हिना खान (Hina Khan) ने आगे कहा, "यह किसी उद्देश्य से लिखा गया होगा, जिससे यह किरदार को और खूबसूरत बना सके और पूरा कर सके. तो इसके लिए मैंने यह निश्चित किया कि मैं यह करूंगी, हालांकि, मेरे लिए यह करना आसान नहीं था लेकिन फिर भी मैंने ये किया." बता दें, वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2 (Damaged 2)' एक सुपरनैचुरल कहानी पर आधारित है. इस सीरीज में हिना खान के साथ अध्य्यन सुमन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Smoked For Damaged 2, Damaged 2 Webseries, Hina Khan Photos, Hina Khan Instagram, Hina Khan Smoking Scene
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com